फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A woman finds her husband with a nurse in objectionable position.

डॉक्टर को नर्स के साथ कमरे में देख भड़की पत्नी, चप्पल से पीटा

Mon, 17 Aug 2015 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 17 Aug 2015 02:25 AM IST
विज्ञापन
A woman finds her husband with a nurse in objectionable position.

पीजीआई थाना क्षेत्र के ओपी चौधरी हॉस्पिटल में स्वतंत्रता दिवस की शाम एक डॉक्टर को नर्स के साथ कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में देख पत्नी भड़क उठी। उसने डॉक्टर को चप्पल से पीटना शुरू कर दिया। नर्स ने विरोध किया।

विज्ञापन


इसके बाद नर्स की मदद से डॉक्टर ने पत्नी की जमकर धुनाई की। घंटा भर हंगामा चला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। अस्पताल प्रबंधन ने दोनों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, ओपी चौधरी हॉस्पिटल की तीसरी मंजिल स्थित कैंसर विभाग में कार्यरत डॉ. जेपी गुप्ता शनिवार देरशाम सहायक नर्स के साथ कमरे में थे। इस बीच उनकी पत्नी पूनम गुप्ता अस्पताल पहुंची। केबिन के दरवाजे को धक्का दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेपी गुप्ता को नर्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखकर भड़क उठी। चप्पल लेकर दौड़ी और पति को पीटने लगी। चीखपुकार सुनकर अस्पताल के कर्मचारी दौड़े। इस बीच नर्स व डॉक्टर ने खुद को संभाला और पूनम पर टूट पड़े। दोनों ने पूनम की जमकर पिटाई की।

दोनों को किया गया निलंबित

A woman finds her husband with a nurse in objectionable position.

अस्पतालकर्मियों की सूचना पर एल्डिको चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। डॉ. जेपी गुप्ता, पूनम व नर्स को पीजीआई थाने ले जाया गया। पूनम गुप्ता ने जेपी गुप्ता व उनकी सहायक नर्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। एसओ पीजीआई विनोद यादव ने बताया कि पूनम गुप्ता को डॉक्टरी मुआयने के लिए अस्पताल भेजने के साथ डॉ. जेपी गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया।

ओपी चौधरी हॉस्पिटल के प्रशासनिक प्रभारी डॉ. विवेक सिंह ने बताया कि तीसरी मंजिल पर डॉ. मनोज श्रीवास्तव द्वारा कैंसर विभाग संचालित किया जा रहा है। डॉ. जेपी गुप्ता व उनकी सहायक नर्स भी कैंसर विभाग में कार्यरत थी। दोनों को निलंबित कर दिया गया और विभागीय जांच कराई जा रही है।

आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था जोड़ा

ओपी चौधरी हॉस्पिटल के गार्डों ने बुधवार देरशाम पार्किंग में खड़ी कार में एक युवक को छात्रा के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था। टोकने पर युवक ने गाड़ी तेज रफ्तार से दौड़ाई। गार्डों ने पकड़ने के इरादे में मुख्यद्वार बंद कराया, लेकिन कार गेट तोड़कर भाग निकली। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed