{"_id":"64bcf19516cbe73edb0c8d37","slug":"a-woman-commits-suicide-after-a-clash-with-her-husband-in-vishveshwarganj-in-bahraich-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: पति को भेजी पत्नी की आपत्तिजनक फोटो, विवाद के बाद आहत पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: पति को भेजी पत्नी की आपत्तिजनक फोटो, विवाद के बाद आहत पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान
Sun, 23 Jul 2023 02:53 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 23 Jul 2023 02:53 PM IST
सार
बहराइच के विश्वेश्वरगंज इलाके में एक युवक ने एक महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें उसके पति को भेज दी। इससे दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ।
विज्ञापन
मामले की जांच के लिए पहुंचे पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र की निवासी एक विवाहिता की आपत्तिजनक फोटो उसी के गांव निवासी एक युवक ने उसके पति को भेज दी जिसके बाद फोन पर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। जिससे आहत विवाहिता ने शनिवार की रात फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली। सुबह विवाहिता को फंदे से झूलता देख परिजनों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
मृतका की मां ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुट गई है। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के एक ग्राम पंचायत निवासी 21 वर्षीय युवती का विवाह पयागपुर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक के साथ बीते 10 मई को हुआ था। विवाह के बाद युवती की विदाई हो गई थी। जिसके बाद सावन में वह अपने घर आई थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जाति के हक का मुद्दा उठाकर अपनी सियासत मजबूत कर रहे राजभर-निषाद, लोकसभा चुनाव बना अग्निपरीक्षा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बीजेपी की रणनीति: यूपी में 2019 में हारी हुई 14 सीटों के लिए बनेगा विशेष प्लान, सभी 80 सीटें जीतने की कोशिश
आरोप है कि शनिवार को विवाहिता के गांव निवासी एक युवक ने उसकी आपत्तिजनक फोटो उसके पति को भेज दी जिसके बाद विवाहिता का उसके पति के साथ फोन पर विवाद हुआ जिससे आहत विवाहिता ने शनिवार की रात फंदा लगा कर घर में फांसी लगा दी।
रविवार की सुबह बेटी का शव फंदे से लटकता देख परिजनों में हड़कंप मच गया। मृतका की मां ने रोते हुए बताया कि गांव निवासी एक युवक ने गलत फोटो उसके पति को भेजी थी जिसके चलते उसकी बेटी ने आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची विशेश्वरगंज पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जांच पड़ताल करने पहुंचे
सीओ आनंद राय ने बताया कि विवाहिता की फांसी लगाने से मौत हुई है। परिजनों ने आरोप लगाए हैं। परिजनों के आरोपों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व आरोपों की जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।