फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A woman came with her family to commit suicide, police caught her

Lucknow News: परिवार के साथ आत्मदाह करने पहुंची महिला, पुलिस ने पकड़ा

Sat, 13 Sep 2025 03:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 03:04 AM IST
विज्ञापन
A woman came with her family to commit suicide, police caught her
लखनऊ। मुरादाबाद निवासी ताजकरा परिवार के साथ आत्महत्या करने शुक्रवार दोपहर लखनऊ पहुंच गईं। गौतमपल्ली पुलिस ने गोल्फ क्लब चौराहे के पास उन्हें ज्वलनशील पदार्थ के साथ पकड़ लिया। ताजकरा के साथ किशोरी और दो वर्ष का बच्चा भी था।
विज्ञापन

एसीपी हजरतगंज विकास कुमार जायसवाल के मुताबिक मुरादाबाद के नियामतपुर एकराटिया, मुझपारा में रहने वाली महिला ने बताया कि वर्ष 2004 में उनके चाचा और चचेरे भाइयों ने मां लुफुन निशा को अगवा कर मार दिया था। आरोप है कि इसके बाद तीनों भाइयों अयूब अली, आलय अली और नूहन अली का अपहरण कर लिया गया। अभी तक इनका कुछ पता नहीं चल सका है। महिला ने भाइयों की तलाश कर उनसे मुलाकात कराने की मांग की। ताजकरा ने चाचा पर उसकी आठ बीघा जमीन हड़पने का भी आरोप लगाया है। एसीपी का कहना है कि मुरादाबाद पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed