{"_id":"67cb5212eb21e6ebfc0fe764","slug":"a-woman-attempted-suicide-along-with-her-two-children-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1107551-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: महिला ने दो बच्चों संग किया आत्मदाह का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: महिला ने दो बच्चों संग किया आत्मदाह का प्रयास
Sat, 08 Mar 2025 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
महिला ने दो बच्चों संग किया आत्मदाह का प्रयास
लखनऊ। जमीन पर कब्जे के मामले में कार्रवाई न होने से क्षुब्ध प्रतापगढ़ के फतनपुर सुरवां मिश्रपुर निवासी रेखा, बेटे अंश (8) व बेटी राधिका (9) संग शुक्रवार सुबह गौतमपल्ली स्थित लामार्ट्स चौराहे पहुंचीं। आत्मदाह करने के लिए खुद पर व बच्चों पर पेट्रोल डाल लिया। समय रहते हुए गौतमपल्ली पुलिस व आत्मदाही निरोधक टीम ने तीनों को पकड़ लिया और थाने ले गई।
रेखा के साथ उनके पति राजन भी आए थे। बाद में प्रतापगढ़ पुलिस लखनऊ पहुंची और सभी को साथ ले गई। एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल ने बताया कि रेखा ने नौ लोगों पर उनकी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया। उनका आरोप है कि थाने व तहसील में कई बार शिकायत पर कार्रवाई नहीं की गई। इसीलिए वह आत्मदाह करने पहुंची थीं। घटनास्थल पर पहुंची महिला सिपाहियों ने पानी डालकर अंश के शरीर पर पड़े पेट्रोल को धोया। डरा-सहम अंश एक महिला सिपाही से लिपटकर रोने लगा। महिला सिपाही ने उसको समझाकर चुप कराया।