फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A voice came from the closed house- run away, the police is coming... on hearing this the frightened thieves ran away

Lucknow News: बंद मकान से आवाज आई- भाग जाओ, पुलिस आने वाली है...यह सुनते ही सकपकाए चोर उल्टे पांव भागे

Thu, 26 Dec 2024 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 26 Dec 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
A voice came from the closed house- run away, the police is coming... on hearing this the frightened thieves ran away
लखनऊ। आप दूर रहकर भी तकनीक की मदद से अपने मकान और सामान को सुरक्षित करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। बंगलूरू में परिवार संग रह रहे बैंक अफसर के अलीगंज के बंद मकान में चोरों ने धावा बोल दिया। मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिये उन्हें अलर्ट मिला। उन्होंने अपने मोबाइल से घर में लगे स्पीकर से आवाज निकाली कि भाग जाओ पुलिस आने वाली है...। यह सुनते ही चोर उल्टे पांव भाग निकले।
विज्ञापन

अलीगंज सेक्टर-सी निवासी बैंक अधिकारी चेतन सोनकर का कुछ समय पहले बंगलूरू ट्रांसफर हो गया था। वह परिवार के साथ वहीं शिफ्ट हो गए। उनका अलीगंज स्थित मकान खाली पड़ा है। मकान में सीसीटीवी कैमरे और स्पीकर लगे हुए थे जो चेतन के मोबाइल से जुड़े हुए हैं। बीते चार दिसंबर की देर रात मकान में पांच चोर कुल्हाड़ी और बांके लेकर घुस गए। तभी इसका अलर्ट उनके मोबाइल पर आ गया।
विज्ञापन

फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस ः
चेतन ने मोबाइल पर फुटेज देखी तो उसमें चोर दिखे। उन्होंने कहा कि भाग जाओ पुलिस आने वाली है। यह सुनते ही चोर सकपका गए और भाग निकले। बैंक अफसर के फुफेरे भाई साहिल भारती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर विनोद कुमार तिवारी के मुताबिक फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह करें कि सीसीटीवी कैमरा दे अलर्ट
घरों या प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगने पर हमें किसी तरह की गतिविधि होने पर अलर्ट मिल जाता है। इसके जरिये हम अपना काफी हद तक नुकसान होने से बचा सकते हैं। इसके लिए आपके सीसीटीवी कैमरे में इंटरनेट कनेक्शन होना आवश्यक है। फिर कैमरे को एक एप के जरिये मोबाइल से जोड़ना होगा। इसके बाद आपका सीसीटीवी कैमरा अलर्ट आपके मोबाइल पर भेजना शुरू कर देगा।

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed