{"_id":"6630a766651123df3805d17c","slug":"a-vehicle-carrying-women-prisoners-catches-fire-in-lucknow-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: कोर्ट ले जा रही महिला कैदियों की गाड़ी में लगी आग, कैदियों व पुलिसकर्मियों ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: कोर्ट ले जा रही महिला कैदियों की गाड़ी में लगी आग, कैदियों व पुलिसकर्मियों ने कूदकर बचाई जान
Tue, 30 Apr 2024 01:44 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 30 Apr 2024 01:44 PM IST
सार
हजरतगंज में राजभवन के बाहर महिला कैदियों को वाहन से ले जा रही एक कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सभी ने कूद कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
कैदियों के वाहन में लगी आग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में राजभवन गेट नंबर 14 के निकट सोमवार को जिला जेल से महिला कैदियों को कोर्ट ले जा रही गाड़ी में अचानक आग लग गई। हादसे के कारण वहां अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
आननफानन गाड़ी में बैठी नौ महिला कैदियों और 14 पुलिसकर्मियों समेत 23 लोगों ने कूद कर अपनी जान बचाई। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने दो गाड़ियों से आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भाजपा और सपा में जोर... बसपा की भी इन चारों सीटों पर पैठ; पार्टियों के दांव से बदली सियासी सूरमाओं की सूरत
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 'सरप्राइज' ने बढ़ाई अमेठी की उलझन... अब नजर दिल्ली पर; सबकी जुबां पर ये एक सवाल
राजभवन गेट नंबर 14 के पास दोपहर 12 बजे कैदियों को ले जा रही पुलिस गाड़ी के इंजन से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते गाड़ी से आग की तेज लपटें उठने लगीं। आग देख लोग चीख पुकार मचाने लगे। आननफानन चालक ने गाड़ी सड़क किनारे लगाई।
इसके बाद महिला कैदियों व पुलिसकर्मियों समेत 23 लोगों ने गाड़ी से कूदकर जान बचाई। एफएसओ हजरतगंज राम कुमार रावत के मुताबिक आग से कोई हताहत नहीं हुआ है। आग पर आधे घंटे में काबू पा लिया गया। हालांकि, तब तक पुलिस गाड़ी तब तक काफी हद तक जल चुकी थी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन