फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A unique confluence of literature, culture and national consciousness will be seen on the stage

Lucknow News: मंच पर दिखेगा साहित्य, संस्कृति और राष्ट्रचेतना का अनूठा संगम

Thu, 23 Apr 2026 02:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
A unique confluence of literature, culture and national consciousness will be seen on the stage
प्रेसवार्ता में पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही।
लखनऊ। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर उनकी कालजयी रचना रश्मिरथी के 75 वर्ष पूरे होने पर राजधानी में रश्मिरथी पर्व का आयोजन किया जा रहा है। 24 से 26 अप्रैल तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होने वाले आयोजन में साहित्य, संस्कृति और राष्ट्रचेतना का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बुधवार को लोकभवन में संयुक्त प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्कृति व पर्यटन विभाग और राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर न्यास दिल्ली के संयुक्त आयोजन में कार्यक्रम होगा। इसमें रश्मिरथी के साथ स्वामी विवेकानंद, बाल गंगाधर तिलक और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन, संवाद और काव्य पर आधारित नाट्य मंचन और नृत्य नाटिकाएं प्रस्तुत की जाएंगी।
विज्ञापन


जयवीर सिंह ने कहा कि मुंबई के रंगकर्मी मुजीब खान के निर्देशन में नाट्य मंचन होगा। शिमला की कथक कलाकार पूनम शर्मा के निर्देशन में अटल स्वरांजलि की संगीतमय नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जाएगी। यह अटलजी की चुनिंदा कविताओं पर आधारित होगी। लखनऊ के महाविद्यालयों व विद्यालयों के छात्रों को भी बुलाया गया है।

प्रेसवार्ता में पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही।

प्रेसवार्ता में पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed