फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A unique confluence of faith and nature was seen on Akshaya Navami

Lucknow News: अक्षय नवमी पर दिखा आस्था व प्रकृति का अनूठा संगम

Fri, 31 Oct 2025 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 31 Oct 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
A unique confluence of faith and nature was seen on Akshaya Navami
इंदिरानगर के तिकोना पार्क में अक्षय नवमी पर पूजा करती महिलाएं।स्वयं
लखनऊ। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अक्षय नवमी का पर्व बृहस्पतिवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इंदिरानगर ए ब्लॉक के तिकोना पार्क में कॉलोनी की महिलाओं ने आंवला के वृक्ष की पूजा की। इस अवसर पर आस्था व प्रकृति का अनूठा संगम देखने को मिला।
विज्ञापन

तिकोना पार्क में आंवले के वृक्ष के नीचे सुबह से भी भक्तों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। पारंपरिक परिधान पहने महिलाओं ने आंवले के वृक्ष की विधि-विधान से पूजा की। साथ ही, भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का ध्यान कर सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान वृक्ष को रंगबिरंगे वस्त्रों व चुनरियों से सजाया गया। बीना त्यागी, नीलम प्रकाश, विनीता दीक्षित, कविता अग्रवाल, मीना सोती, कमल सक्सेना, शालिनी, लवली गोयल आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed