{"_id":"68c87f606e9d7692a60e3b05","slug":"a-troubled-young-man-committed-suicide-by-jumping-from-the-third-floor-lucknow-news-c-13-knp1002-1386123-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बीमारी से परेशान युवक ने तीसरी मंजिल से कूद कर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बीमारी से परेशान युवक ने तीसरी मंजिल से कूद कर दी जान
Tue, 16 Sep 2025 02:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 16 Sep 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। गुडंबा के कल्याणपुर में बहन के घर आए होटल कर्मी प्रियांशु शुक्ला (26) ने रविवार रात तीसरी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। गंभीर हालत में परिजन उनको ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक वह अपनी बीमारी से परेशान थे। पुलिस के मुताबिक मूल रूप से हैदरगढ़ बाराबंकी के रहने वाले प्रियांशु हरियाणा स्थित होटल में नौकरी करते थे।
जानकीपुरम विस्तार में किराये के मकान में रह रहे पिता पवन शुक्ला ने बताया कि उनके बेटे प्रियांशु ने शुक्रवार को फोन करके बताया कि उसकी तबीयत खराब है। शनिवार को उसे लेकर आ गए। प्रियांशु कल्याणपुर गुडंबा स्थित अपनी बहन निधि के घर चला गया। पिता ने बताया की बीमारी के चलते बेटा परेशान दिख रहा था। रविवार रात नौ बजे निधि को घर के बाहर किसी के गिरने की आवाज सुनाई दी। वह भाग कर बाहर पहुंची। अपने भाई को रोड पर मरणासन्न हालत में देखकर उसके होश उड़ गए। मृतक दो भाइयों में छोटा था। परिवार में पिता और मां मीना देवी हैं।
फंदा लगाकर दी जान
लखनऊ। विकासनगर के कन्हैया लाल पुरवा निवासी घनश्याम (38) ने रविवार शाम पांच बजे पंखे के सहारे साड़ी से फंदा लगा लिया। बेटे रोहित ने अन्य परिजनों की मदद से उन्हें उतारा और नजदीक के निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
युवती ने की खुदकुशी
नगराम। कमालपुर बिचलिका गांव निवासी किसान महेश प्रसाद की 24 वर्षीय बेटी ने सोमवार को कमरे में लकड़ी की धन्नी से दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महेश प्रसाद के अनुसार सोमवार सुबह वह खेत गए थे, उनकी पत्नी मिथिलेश आंगनबाड़ी सहायिका हैं। उनकी बेटी रंजना घर पर अकेली थी। खेत से लौटे तो महेश को घर में बेटी का शव फंदे से लटकता मिला। मृतका के दो भाई संजीव व रैलीज हैं जो बाहर प्राइवेट नौकरी करते हैं। परिजनों के मुताबिक आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।