{"_id":"63f49b8013be9836a70317bf","slug":"a-threat-to-a-bank-manager-in-deva-town-in-barabanki-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: बैंक मैनेजर को धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज, बैंक मित्र को तलाश रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: बैंक मैनेजर को धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज, बैंक मित्र को तलाश रही पुलिस
Tue, 21 Feb 2023 03:52 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 21 Feb 2023 03:52 PM IST
सार
बाराबंकी के देवा कस्बे में एक बैंक मैनेजर को धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। बैंक मैनेजर ने निकाले गए बैंक मित्र पर शक जाहिर किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
बाराबंकी जिले के देवा कस्बे में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के बैंक मैनेजर को धमकी मिल रही है। बैंक मैनेजर ने निष्कासित किए गए एक बैंक मित्र पर आशंका जाहिर की है। मंगलवार को सुबह मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
सीतापुर जिले के नैमिषारण्य निवासी आशुतोष दीक्षित देवा कस्बे के बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर हैं। आशुतोष ने पुलिस को बताया कि पिछले कई दिनों से उनके मोबाइल नंबर पर कॉल आती है और उन्हें धमकाया जाता है।
विज्ञापन
अपशब्दों के साथ किसी मामले में फंसाने की बात कही जाती है। बैंक मैनेजर ने क्षेत्र के ही छोटी पुरवा गांव हरिओम पर इसकी आशंका प्रकट की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि फर्जीवाड़ा को लेकर इस बैंक मित्र को निकाला जा चुका है। लगातार मिल रही धमकी से बैंक मैनेजर काफी परेशान है।
विज्ञापन
देवा के कोतवाल पंकज कुमार सिंह ने बताया कि निष्कासित किए गए बैंक मित्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।