फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A teenager who went to take a bath in the Behta drain drowned and died

Lucknow News: बेहता नाले में नहाने गए किशोर की डूबकर मौत

Wed, 22 Apr 2026 12:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
A teenager who went to take a bath in the Behta drain drowned and died
मलिहाबाद। रहीमाबाद थानाक्षेत्र के खड़ौहा गांव में मंगलवार दोपहर बेहता नाले में नहाने गए रवि (10) की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। बच्चों की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों ने उसे लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

राजधानी में कैंपल रोड, यासीनगंज निवासी पिता राधेश्याम ने बताया कि 19 अप्रैल को मौसी की शादी में शामिल होने के लिए रवि रहीमाबाद के खड़ौहा गांव में परिवार के साथ गया था। मंगलवार दोपहर वह गांव के तीन बच्चों के साथ घर से 600 मीटर दूर बेहता नाले की ओर खेलते हुए चला गया। करीब तीन बजे ग्रामीणों से उसके डूबने की जानकारी मिली।
विज्ञापन


गांव के बच्चों ने बताया कि रवि तैरना नहीं जानता था। नाले के किनारे नहाते वक्त तैरने की कोशिश में पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। रवि का एक भाई अभिषेक, दो बहनें मानसी और नैंसी हैं। राधेश्याम मजदूरी करते हैं। एसआई करन सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed