फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A teenaged girl set fired in Bazarshukl thana in Amethi.

UP News : अमेठी में किशोरी को घर में घुसकर जिंदा जलाया, प्रधान सहित पांच नामजद, आठ के खिलाफ हत्या का मुकदमा

Thu, 26 Oct 2023 08:56 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Thu, 26 Oct 2023 08:56 PM IST
सार

अमेठी जिले के एक गांव में हुई वारदात में दबंगों ने घर में घुसकर किशोरी को जिंदा जला दिया। मामले में पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
A teenaged girl set fired in Bazarshukl thana in Amethi.
मामले की जानकारी पर पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेठी जिले में बाजार शुकुल में दिल दहला देने वाली वारदात में एक किशोरी को उसी के घर की छत पर सरेशाम जिंदा जला दिया गया। बाजार शुकुल कस्बे में बुधवार की शाम पिता की तहरीर पर ग्राम प्रधान समेत आठ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि, घटना के पीछे वजह क्या है, यह स्पष्ट नहीं हो सका।

विज्ञापन



ये भी पढ़ें - यूपी में पोस्टर वार: 2024 में राहुल पीएम और अजय राय होंगे सीएम, अखिलेश को पीएम बनाने वाले पोस्टर पर करारा जवाब
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में सियासत तेज: जेल में बंद आजम ने मिलने से किया इनकार, कांग्रेस अध्यक्ष बोले- प्रशासन ने बनाया दबाव
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार शुकुल कस्बा निवासी जितेंद्र शुक्ला बुधवार देर शाम घर के पास ही स्थित बैंक गए थे। इसी बीच उनके भतीजे रजत शुक्ला ने उन्हें घर में आग लगने की सूचना दी। वह घर पहुंचे तो देखा कि छत पर उनकी 16 वर्षीय पुत्री शिवी लपटों से घिरी थी। आनन-फानन परिजन शिवी को लेकर सीएचसी बाजार शुकुल पहुंचे, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि जब उनकी पुत्री जल रही थी तो उन्होंने 7-8 लोगों को छत से कूदकर भागते हुए देखा। एसओ अवनीश चौहान ने बताया कि जितेन्द्र शुक्ल की तहरीर पर धनेशा राजपूत के ग्राम प्रधान रामबहादुर यादव, फैजान निवासी लुहागी का पुरवा दक्खिनगांव, प्रिंस पाल निवासी कस्बा बाजार शुकुल, जावेद अहमद निवासी रहमतगढ़ और गुरफान निवासी लुहागी का पुरवा दक्खिनगांव के साथ ही तीन अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।वहीं एसपी डॉ. इलामारन जी ने बताया मामले की जांच की जा रही है। पुलिस टीम साक्ष्य जुटा रही है।

कड़ी सुरक्षा के बीच किशोरी का अंतिम संस्कार
आग से जलाकर मारी गई किशोरी के शव का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार की शाम को कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया। किशोरी की मौत से परिजनों में शोक की लहर है। वहीं, कस्बे में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। किशोरी की मौत के मामले में दर्ज मुकदमे में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित के घर से सबूत एकत्र किए। जिस रास्ते से आरोपियों के भागने की बात मृतका के पिता ने कही है, उस स्थान पर पुलिस ने घर के पीछे सीढ़ी लगाकर छत से फिंगर प्रिंट व अन्य सुबूत जुटाने की कोशिश की। इसके अतिरिक्त पुलिस परिजनों से मिली अन्य जानकारी की भी पड़ताल कर रही है।
एसपी डॉ. इलामारन जी का कहना है कि प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज है। हरेक पहलू की जांच की जा रही है। फॉरेंसिक जांच के साथ ही इलेक्ट्रानिक साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। अब तक की जांच में घटना की वजह का पता नहीं चल सका है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed