फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A teenaged girl raped in Bahraich.

किशोरी से रेप कर भाई पर पर किया चाकू से हमला

Sat, 20 Jun 2015 02:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच/बिछिया
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच/बिछिया Updated Sat, 20 Jun 2015 02:43 AM IST
विज्ञापन
A teenaged girl raped in Bahraich.

सुजौली के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को घर में अकेला पाकर उसका परिचित घर में घुस आया। किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उससे दुष्कर्म किया। लड़की के भाई के पहुंचने पर उस पर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया।

विज्ञापन


इस मामले में पीड़िता के साथ पहुंचे ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय में प्रदर्शन किया। एसपी ने महिला थाने की एसओ को छात्रा का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर जांचकर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


सुजौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का पति दिल्ली में काम करता है। मंगलवार को महिला पति से मिलने के लिए दिल्ली रवाना हो गई। घर पर उसकी 13 वर्षीय बेटी और बेटा थे। इसकी भनक परिवार के परिचित टेपरा सुजौली निवासी मन्नू को लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार रात बहन को अकेला छोड़ उसका भाई गांव में एक व्यक्ति के यहां वीडियो देखने चला गया। रात 12:30 बजे के आसपास टेपरा निवासी मन्नू घर पर आ धमका और चाकू के बल पर उससे दुष्कर्म किया। इसी दौरान किशोरी का भाई घर पर आ धमका।

बहन की हालत देख किया सवाल तो किया हमला

A teenaged girl raped in Bahraich.

बहन की हालत देख उसने मन्नू से सवाल जवाब किया। इतने में मन्नू ने उस पर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। भाई के शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़े लेकिन तब तक आरोपी भाग निकला।

मोबाइल से घटना की सूचना मां-पिता को दी गई। दूसरे दिन वे घर पहुंचे तो थाने पर सूचना दी गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

इससे गुस्साए ग्रामीण शुक्रवार दोपहर में पीड़ित किशोरी के परिवार के साथ एसपी कार्यालय पहुंच गए। यहां प्रदर्शन कर एसपी नेहा पांडेय को पूरे मामले से अवगत कराया।

एसपी ने इस मामले में महिला थानाध्यक्ष सरोज शर्मा को पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण करवाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। महिला थानाध्यक्ष ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed