{"_id":"6687983a84f74a96c40f3406","slug":"a-teenaged-boy-s-dead-body-found-in-lake-in-raunahi-thana-in-ayodhya-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: पबजी में 43 हजार रुपये हारने के बाद लापता हो गया था किशोर, नहर में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: पबजी में 43 हजार रुपये हारने के बाद लापता हो गया था किशोर, नहर में मिला शव
Fri, 05 Jul 2024 01:00 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 05 Jul 2024 01:00 PM IST
सार
पबजी के खेल में 43 हजार रुपये हारने वाला किशोर गायब हो गया था। बृहस्पतिवार को उसका शव नहर में उतराता हुआ मिला।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र में पिरखौली के मजरे महराजा के पुरवा के पास बृहस्पतिवार शाम शारदा सहायक नहर में उतराता हुआ किशोर का शव मिला। यह किशोर पबजी गेम में हार के बाद से लापता था।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी एसएन सिंह ने लाश को बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान रुदौली कोतवाली क्षेत्र के ऐहार निवासी शुभम के रुप में हुई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - एसिड अटैक पीड़िता बोली, बहुत तकलीफ में हूं...मेरी जिंदगी बर्बाद करने वाला भी ऐसी ही पीड़ा महसूस करे
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - दोस्ती में विश्वासघात : छात्रा के भाई का दोस्त निकला एसिड फेंकने वाला, हमलावर की गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा
शुभम तीन दिन पहले मोबाइल के पबजी गेम में 43 हजार रुपये हार गया था। पबजी में इतनी बड़ी रकम हारने से आहत होकर मोबाइल घर पर छोड़कर लापता हो गया।
परिजनों की सूचना के आधार पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही थी। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।