फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A team from the Patna Municipal Corporation inspected Lucknow's sanitation and waste management system

Lucknow News: पटना नगर निगम के दल ने देखी लखनऊ की सफाई और कचरा प्रबंधन व्यवस्था

Tue, 22 Sep 2026 02:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
A team from the Patna Municipal Corporation inspected Lucknow's sanitation and waste management system
लखनऊ। पटना नगर निगम के 14 पार्षदों और एक अपर नगर आयुक्त के दल ने सोमवार को शहर की सफाई और कचरा प्रबंधन व्यवस्था का जायजा लिया। दल ने घर-घर कूड़ा संग्रहण, आवासीय और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से गीले-सूखे कचरे के पृथक्करण, कचरा परिवहन, स्थानांतरण केंद्र और प्रसंस्करण व्यवस्था की जानकारी ली।
विज्ञापन

टीम ने 1090 चौराहे स्थित स्थानांतरण केंद्र का निरीक्षण कर कचरा संग्रहण और परिवहन की कार्यप्रणाली समझी। अधिकारियों ने केंद्र की व्यवस्था और स्वच्छता से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। दल ने मैन्युअल और यांत्रिक सड़क सफाई की व्यवस्था भी देखी। इसके अलावा चार्जिंग केंद्र का निरीक्षण कर इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की पहल की जानकारी ली। टीम ने स्मार्ट सिटी कार्यालय पहुंचकर वहां संचालित एकीकृत कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली भी देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed