{"_id":"58fa05714f1c1b8c7a8b4658","slug":"a-teacher-got-ceven-medal-after-31-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 साल बाद सात गोल्ड मेडल ले शिक्षिका ने पेश की नजीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 साल बाद सात गोल्ड मेडल ले शिक्षिका ने पेश की नजीर
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 21 Apr 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
डॉ. विनीता विजयनी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की शिक्षिका डॉ. विनीता विजयनी श्रीवास्तव ने अपनी छात्राओं के सामने कड़ी मेहनत और काबिलियत का उदाहरण पेश किया है।
विज्ञापन
31 साल पहले 1986 में उन्होंने विवि के मैथ्स विभाग में टॉप करके सात मेडल जीते थे। टॉप करने के बावजूद दीक्षांत समारोह आयोजित न होने की वजह वे अपने मेडल नहीं ले सकी थीं।
विज्ञापन
पिछले साल से उन्होंने इसके लिए प्रयास शुरू किया। इस साल एलयू वीसी प्रो. एसपी सिंह के दखल के बाद आखिरकार उन्हें अपने मेडल मिल ही गए।
मेडल मिलने के बाद डॉ. विनीता ने बताया कि उन्हें एक बार फिर से अपनी यूनिवर्सिटी लाइफ याद आ गई। उस समय उन्हें मेडल न मिल पाने की वजह से जितना दुख हुआ था उससे कई गुना ज्यादा खुशी अपने मेडल पाकर हुई।
विज्ञापन
डॉ. श्रीवास्तव ने मेडल के लिए अपने पिता रत्नेश कुमार, मां शकुंतला श्रीवास्तव और रिसर्च गाइड डॉ. एसएन श्रीवास्तव को सबसे ज्यादा श्रेय दिया। उन्होंने मेडल मिलने पर कुलपति प्रो. एसपी सिंह और परीक्षा नियंत्रक प्रो. एके शर्मा को विशेष रूप से धन्यवाद दिया।