{"_id":"64ec6c0fdc45e8a7fb0dc113","slug":"a-taxi-driver-got-beaten-for-overtaking-in-lucknow-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: ओवरटेक करने से नाराज युवकों ने टैक्सी चालक को कार से घसीटकर पीटा, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: ओवरटेक करने से नाराज युवकों ने टैक्सी चालक को कार से घसीटकर पीटा, मुकदमा दर्ज
Mon, 28 Aug 2023 03:12 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 28 Aug 2023 03:12 PM IST
सार
लखनऊ में नशे में धुत लड़कों ने ओवरटेक करने पर एक टैक्सी ड्राइवर को कार से खींचकर बुरी तरह पीटा और उसकी कार का शीशा तोड़ दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ के गाजीपुर इलाके में रोडरेज की एक घटना सामने आई है। ओवरटेक करने से नाराज कार सवार युवकों ने टैक्सी चालक आकाश कुमार गौतम को जमकर पीटा और उसकी कार का शीशा तोड़ दिया। आरोपी नशे में थे और मारपीट कर भाग निकले। पीड़ित ने शनिवार को कार नंबर के आधार पर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
राजाजीपुरम निवासी आकाश कुमार के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे वह सवारी लेकर निशातगंज की तरफ जा रहे थे। गाजीपुर के लक्ष्मणपुरी कॉलोनी के पास एक कार उनके आगे चल रही थी। कार में चार लोग सवार थे। आकाश ने कई बार हॉर्न बजाया, पर कार सवार युवकों ने पास नहीं दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - स्वामी प्रसाद का एक और विवादास्पद बयान, बोले- हिंदू धर्म केवल धोखा, ये दलितों-पिछड़ों को फंसाने का जाल है
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मदुरै रेल हादसा: हिरासत में लिया गया भसीन ट्रेवल्स के मालिक का नाती, जान गंवाने वालों को दी गई अंतिम विदाई
उन्होंने किसी तरह ओवरटेक किया और आगे निकल गए। बस इस बात पर कार सवार युवक भड़क गए और गालियां देते हुए अपनी कार उनकी कार के आगे लगाकर रोक लिया। आकाश को कार से बाहर खींचकर उनकी पिटाई की और आगे का शीशा तोड़ दिया। चीखपुकार सुनकर लोग मदद के लिए दौड़े तो आरोपी भाग निकले।