{"_id":"67e1be1043df6628bd00c662","slug":"a-tanker-full-of-ethanol-was-looted-by-posing-as-an-excise-officer-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1129317-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: खुद को आबकारी अफसर बताकर लूटा था एथेनॉल से भरा टैंकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: खुद को आबकारी अफसर बताकर लूटा था एथेनॉल से भरा टैंकर
Tue, 25 Mar 2025 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 25 Mar 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
खुद को आबकारी अफसर बताकर लूटा था एथेनॉल से भरा टैंकर
लखनऊ। बीकेटी से एथेनॉल से भरा टैंकर लूटने वाले छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने शनिवार रात खुद को आबकारी विभाग का अधिकारी बताकर टैंकर चालक को बंधक बना लिया था। उसकी पिटाई कर टैंकर लूट ले गए थे। टैंकर में 30 लाख रुपये की कीमत का एथेनॉल भरा था।
पुलिस का कहना है कि टैंकर में जीपीएस लगा था, जिसकी मदद से बदमाशों की लोकेशन का पता चला। घेराबंदी कर आरोपियों को दबोच लिया गया। आरोपियों के पास से दो कार, तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि लखीमपुर के पंडित पुरवा रसौरा निवासी ट्रक चालक रंजीत अवस्थी ने वारदात की साजिश रची थी। आरोपी गिरोह का सरगना है। रंजीत ने खुद को आबकारी अधिकारी बताकर टैंकर चालक को रोका था। आरोपियों में सिकंदराबाद निवासी रामजी अवस्थी, खम्भार खेड़ा निवासी मोनू सिंह, शारदानगर निवासी मुकुट शुक्ला, उन्नाव के हसनगंज मूसेपुर निवासी अभय सिंह और सलेमपुर निवासी अजीत यादव शामिल हैं।
डीसीपी के मुताबिक टैंकर चालक रामकोट सीतापुर निवासी आसिफ अली ने लूट की एफआईआर दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया था कि शनिवार देर रात में रामपुर देवराई एसबी कोल्ड स्टोरेज के पास कार सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया था। असलहा सटाकर चालक की पिटाई कर दी थी। पीड़ित ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई थी।