फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A SUV trampled a child in Aliganj sector E in Lucknow.

Lucknow: घर के बाहर खेल रही मासूम को एसयूवी ने रौंदा, खेलते-खेलते आ गई गाड़ी के सामने

Fri, 05 Jul 2024 02:19 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 05 Jul 2024 02:19 PM IST
सार

राजधानी लखनऊ के अलीगंज सेक्टर ई में हुए एक हादसे में एक बच्ची खेलते-खेलते सड़क पर आ गई और एसयूवी ने उसे रौंद दिया। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

विज्ञापन
A SUV trampled a child in Aliganj sector E in Lucknow.
शिवांशी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ के अलीगंज सेक्टर ई में बृहस्पतिवार शाम को घर के बाहर सड़क किनारे खेल रही मासूम को एसयूवी ने रौंद दिया। आनन फानन उसको अस्पताल में पहुंचाया गया, वहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


हरदोई के हरपालपुर निवासी अमित सैलून चलाते हैं। वह परिवार के साथ दस दिन पहले अलीगंज सेक्टर ई स्थित ससुराल आए थे। उनकी डेढ़ साल की बेटी शिवांशी शाम करीब छह बजे घर के बाहर सड़क किनारे खेल रही थी। वहीं पर एक एसयूवी खड़ी थी। शिवांशी खेलते-खेलते एसयूवी के सामने पहुंच गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - एसिड अटैक पीड़िता बोली, बहुत तकलीफ में हूं...मेरी जिंदगी बर्बाद करने वाला भी ऐसी ही पीड़ा महसूस करे
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दोस्ती में विश्वासघात : छात्रा के भाई का दोस्त निकला एसिड फेंकने वाला, हमलावर की गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा


इस बीच चालक मनीष आए और एसयूवी स्टार्ट कर आगे बढ़ा दी। बच्ची एसयूवी के नीचे आ गई। मनीष ने तुरंत गाड़ी रोकी और बच्ची को अस्पताल लेकर गए लेकिन तब तक बच्ची की सांसें थम चुकी थीं।

मनीष बोले, मुझे पता ही नहीं चला
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में मनीष ने बताया कि एसयूवी में बैठते वक्त वह यह नहीं देख पाए कि आगे बच्ची खेल रही है। इसलिए उन्होंने एसयूवी चला दी। फिलहाल पुलिस ने एसयूवी को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि अगर तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।

समझाने पर पोस्टमार्टम के लिए हुए तैयार
हादसे से बच्ची की मां मानसी व अन्य दो भाई बहन सदमे में हैं। पूरे घर में कोहराम मच गया। जब अस्पताल में बच्ची को मृत घोषित कर दिया तो परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव घर ले जाने लगे। तब तक पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा तो परिजन हंगामा करने लगे। बाद में पुलिस ने उनको समझाबुझाकर पोस्टमार्टम के लिए राजी कराया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed