{"_id":"65ba0eddbf508739000eac74","slug":"a-student-s-body-found-in-a-lake-in-dariyabad-thana-in-barabanki-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: नहर में मिला लापता छात्रा का शव, मां ने दर्ज कराया था अपहरण का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: नहर में मिला लापता छात्रा का शव, मां ने दर्ज कराया था अपहरण का मुकदमा
Wed, 31 Jan 2024 02:41 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 31 Jan 2024 02:41 PM IST
सार
अपहरण हुई छात्रा का शव दारिबाद थाना क्षेत्र में एक नहर में बरामद हुआ है। मामले में छात्रा की मां ने एक युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संदिग्ध हालात में लापता हुई 17 वर्षीय छात्रा का शव नहर में मिलने से हड़कंप मच गया। एक सप्ताह पहले मां ने एक युवक पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
दरियाबाद थाना क्षेत्र के खैरन तकिया गांव निवासी बबुई देवी ने बीते 25 जनवरी को दरियाबाद कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि उनकी 17 वर्ष की पुत्री घर से शौच के लिए निकली थी मगर वापस नहीं आई।
विज्ञापन
खोजबीन के दौरान नहर की पटरी पर शौच के लिए ले जाया गया डिब्बा मिला था जबकि वह गायब थी। मां ने पुलिस को बताया था की रोशनी अपनी मां के यहां मसौली क्षेत्र में रहकर पढ़ती थी। उसने मसौली के ही बनियातारा गांव के एक युवक के खिलाफ बेटी को बहलाफुसला कर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी और उसके परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की मगर कोई नतीजा नहीं निकला। बुधवार को ग्रामीणों ने गांव के पास से निकली नहर में किशोरी का शव देखा तो परिजनों को सूचना दी। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार आजाद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।