फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A student commits suicide for making fake ID and posting video by a man in Barabanki.

Barabanki: फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर पोस्ट किए छात्रा के अश्लील वीडियो, लड़की ने की जान देने की कोशिश

Fri, 02 Jun 2023 12:22 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Fri, 02 Jun 2023 12:22 PM IST
सार

छात्रा ने युवक द्वारा परेशान किए जाने पर घर में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। युवक ने छात्रा की इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर अश्लील वीडियो पोस्ट किए थे और एसिड अटैक करने की धमकी दे रहा था। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
A student commits suicide for making fake ID and posting video by a man in Barabanki.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

बीए की एक छात्रा की फर्जी इंस्टाग्राम व अन्य आईडी बनाकर अश्लील वीडियो और फोटो पोस्ट किए गए। फोन करके कॉलेज में एसिड अटैक की धमकी दी गई। इससे परेशान छात्र ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। देवा पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात केस दर्ज कर छानबीन शुरू की है।

विज्ञापन


देवा कोतवाली क्षेत्र के कस्बा देवा के ही एक मोहल्ले के युवक ने बृहस्पतिवार शाम पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन शहर के एक पीजी कॉलेज की छात्रा है। किसी युवक ने बहन का मोबाइल और सिम हैक कर लिया। इसके माध्यम से उसने इंस्टाग्राम पर बहन की फोटो व नाम लगा कर फर्जी आईडी बना ली। इंस्टाग्राम के अलावा कई अन्य आईडी भी बनाई। अब युवक द्वारा इनमें अश्लील वीडियो और फोटो पोस्ट किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह की अयोध्या में 5 जून को होने वाली महारैली रद्द
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - डीएल की डिलीवरी बहाल हुई: करीब आठ हजार डीएल रोजाना प्रिंट होकर डाक से पहुंचेंगे घर


इतना ही नहीं फोन करके उसे धमकी दी जा रही है कि कॉलेज आने पर एसिड अटैक किया जाएगा। इससे परेशान छात्रा ने कॉलेज जाना बंद कर दिया और बृहस्पतिवार को घर में ही फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की लेकिन परिजनों ने जैसे तैसे उसे बचा लिया।

सिरफिरे युवक द्वारा की जा रही इन हरकतों को लेकर छात्रा और उसका पूरा परिवार मानसिक रूप से काफी परेशान है। देवा के कोतवाल पंकज कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। परिजनों ने कुछ नंबर सौंपे हैं जिनके आधार पर छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed