{"_id":"5d2eb5068ebc3e6ca9216f55","slug":"a-student-attacked-with-a-blade-in-gazipur-area-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सनसनीखेज वारदात: छात्रा को पकड़कर सात मिनट तक ब्लेड से वार करता रहा शोहदा, मारे 50 कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनसनीखेज वारदात: छात्रा को पकड़कर सात मिनट तक ब्लेड से वार करता रहा शोहदा, मारे 50 कट
Wed, 17 Jul 2019 03:22 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 17 Jul 2019 03:22 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में गाजीपुर इलाके के शक्तिनगर में बेखौफ तीन बाइक सवार शोहदों ने घर से अपने इंस्टीट्यूट जा रही फैशन डिजाइनिंग छात्रा को रास्ते में रोककर ब्लेड से हमला कर दिया। वारदात सोमवार सुबह की है। छात्रा चीखती और गिड़गिड़ाती रही पर बदमाश हमले करते रहे।
करीब सात मिनट तक वे हमला करते रहे। छात्रा के दोनों हाथों और गर्दन पर करीब 50 कट पाए गए हैं। खून से लथपथ छात्रा के जमीन पर गिरते ही तीनों भाग निकले। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा के पिता बहराइच में सरकारी कर्मचारी हैं।
यहां छात्रा अपनी मां व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ किराए के मकान में रहकर फैशन इंस्टीट्यूट से कोर्स कर रही है। सोमवार सुबह करीब पौने नौ बजे इंस्टीट्यूट जाने के लिए वह पैदल ही घर से निकली थी।
विज्ञापन
छात्रा के पिता का कहना है कि वारदात को देखकर ऐसा लग रहा है कि बदमाश उसका इंतजार कर रहे थे या वारदात के लिए काफी देर से आसपास घूम रहे थे। उन्होंने बताया कि दो बदमाश काली रंग की बाइक पर थे जबकि एक कुछ दूर पैदल घूम रहा था।

दहशत में है छात्रा
प्रतीकात्मक तस्वीर
पैदल घूम रहे बदमाश ने ही छात्रा पर हमला किया। उन्होंने वारदात के लिए ऐसी जगह चुनी जहां सन्नाटा था। वारदात के बाद तीनों भाग निकले। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा की तरफ से केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
हमले के बाद से छात्रा इतनी दहशत में है कि मंगलवार को वह इंस्टीट्यूट नहीं गई। छात्रा के परिवारीजनों ने बताया कि वह बुरी तरह से सहमी हुई है। उनका कहना है कि वे दोबारा हमला कर सकते हैं। जब तक हमलावर पकड़े नहीं जाएंगे, छात्रा को घर से बाहर नहीं भेजा जाएगा।
खौफ के वो सात मिनट
छात्रा ने बताया कि तीनों ने उसे पकड़कर करीब सात मिनट तक ब्लेड से वार किए। वह चीखती-चिल्लाती और जान की दुहाई देती रही लेकिन तीनों पर असर नहीं पड़ा। वह उस पर वहशियों की तरह वार करता रहा। बाइक सवार साथियों ने रोककर भागने के लिए कहा, जिसके बाद उसने छात्रा को छोड़ा। किसी तरह छात्रा ने परिवारीजनों को फोन कर सूचना दी

घटनास्थल पर लगा सीसीटीवी कैमरा खराब निकला
प्रतीकात्मक तस्वीर
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की तो घटनास्थल पर स्थित एक घर पर सीसीटीवी कैमरा लगा मिल गया। पुलिस ने मकान में रहने वालों से फुटेज के लिए संपर्क किया तो पता चला कि कैमरा कई दिन से खराब पड़ा है। इंस्पेक्टर का कहना है कि तीनों की पहचान के लिए रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों से खोजबीन की जा रही है।
एक तरफा प्रेम संबंध में हमले की आशंका
पुलिस और परिवारीजनों ने छात्रा पर हमले के पीछे एकतरफा प्यार पर हमला करने का शक है। हमले की वजह जानने के लिए पुलिस ने छात्रा से बातचीत की लेकिन वह कुछ खास जानकारी नहीं दे सकी। पुलिस का कहना है कि छात्रा के इंस्टीट्यूट जाकर पड़ताल की जाएगी।

एंटी रोमियो स्क्वॉयड शक्ति मोबाइल और थानों की पुलिस फेल
प्रतीकात्मक तस्वीर
शोहदों की धर-पकड़ के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉयड, शक्ति मोबाइल और थानों की पुलिस पूरी तरह से फेल है। राजधानी में लगभग रोज सरेराह छेड़छाड़ और महिलाओं से मारपीट के मामले सामने आ रहे हैं लेकिन न एंटी रोमियो स्क्वॉयड नजर आता है न ही शक्ति मोबाइल दिखती है।
शक्ति मोबाइल के तहत सभी थानों को एक वाहन दिया गया है जिसमें दो महिला सिपाही और एक पुरुष सिपाही व चालक तैनात रहते हैं। शक्ति मोबाइल को स्कूलों के आसपास नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। थानों की पुलिस छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश लगाना तो दूर ऐसे मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है।