{"_id":"660457c1e387cf53e8000c9a","slug":"a-six-years-old-girl-raped-in-a-village-in-fatehpur-kotwali-in-barabanki-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: पुत्री के साथ खेल रही बच्ची से युवक ने किया दुष्कर्म, शराब के नशे में था आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: पुत्री के साथ खेल रही बच्ची से युवक ने किया दुष्कर्म, शराब के नशे में था आरोपी
Thu, 28 Mar 2024 12:04 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 28 Mar 2024 12:04 AM IST
सार
बाराबंकी की फतेहपुर कोतवाली में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। युवक ने बेटी के साथ खेल रही बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी करती पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बाराबंकी फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से बुधवार शाम शर्मनाक घटना सामने आई। पड़ोसी युवक ने अपनी ही पुत्री के साथ खेल रही छह साल की बच्ची को बहाने से घर के अंदर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार दोपहर छह साल की मासूम बच्ची पड़ोसी युवक आनंद उर्फ सोनू की पुत्री के साथ घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान युवक बच्ची को बहाने से घर के अंदर ले गया और कमरे में दुष्कर्म किया। बच्ची किसी तरह अपने घर पहुंची तो खून देखकर उसकी दादी सन्न रह गईं। उस वक्त बच्ची का पिता खेत गया था। शाम को खेत से वापस आए पिता ने पड़ताल की तो मासूम ने पड़ोसी युवक द्वारा किए गए कृत्य
विज्ञापन
के बारे में बताया। मासूम काफी सहमी थी।
इसके बाद पिता बच्ची को लेकर फतेहपुर कोतवाली पहुंचा। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पड़ोसी युवक के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। सीओ फतेहपुर डॉ. बीनू सिंह ने बताया कि दुष्कर्म की शिकार बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। वहीं, आरोपी आनंद को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवक शराब पिए मिला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
बिन मां की है बच्ची, लोगों में आक्रोश
जिस मासूम बच्चों के साथ दुष्कर्म की घटना हुई कोरोना काल में उसकी मां का देहांत हो गया था। बिन मां की बच्ची को उसकी दादी पाल पोस रही हैं। घटना के बाद से गांव के लोग आरोपी युवक के प्रति आक्रोशित हैं। वहीं, पड़ोसी युवक द्वारा ऐसी शर्मनाक घटना को अंजाम देने के कारण लोग अफसोस में पड़ गए हैं।
मामले में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी सी एन सिन्हा ने कहा कि मामले में सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, बच्ची को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहां उसकी हालत सामान्य है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन