{"_id":"65e042764761e6848708f39a","slug":"a-sipahi-found-hanging-in-his-room-in-aydohya-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: कमरे में फंदे से लटका मिला यातायात सिपाही का शव, सुसाइड नोट में लिखी ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: कमरे में फंदे से लटका मिला यातायात सिपाही का शव, सुसाइड नोट में लिखी ये बात
Thu, 29 Feb 2024 02:08 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 29 Feb 2024 02:08 PM IST
सार
अयोध्या नगर कोतवाली क्षेत्र में एक सिपाही का शव फंदे से लटकता मिला है। मामले की जांच की गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अयोध्या नगर कोतवाली क्षेत्र के खोजनपुर में किराये के मकान में रह रहे यातायात सिपाही अभय यादव (28) का शव फंदे से लटका मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
अभय यादव कानपुर नगर के पनकी थाना क्षेत्र के रहने वाले थे बृहस्पतिवार की सुबह कमरे में उन्होंने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पांडे ने बताया कि सुसाइड नोट भी मिला है।
विज्ञापन
इसमें सिपाही ने किसी को दोषी नहीं बताया है। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों को भी सूचित किया गया है।