{"_id":"5bdaeb1fbdec22694517dba0","slug":"a-shopkeeper-get-shot-in-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में गोलीकांड: दबंगों ने विवाद के दौरान दुकानदार को मारी गोली, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में गोलीकांड: दबंगों ने विवाद के दौरान दुकानदार को मारी गोली, दो घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Updated Thu, 01 Nov 2018 05:31 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
रायबरेली के कस्बा परशदेपुर के थाना डीह में दबंगों ने एक दुकानदार को गोली मार दी। फायरिंग में दुकानदार का सहयोगी भी घायल हो गया। वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
थाना डीह के इलाके में स्थित एक मोबाईल की दुकान पर हुए विवाद के दौरान आशीर्वाद सिंह ने दुकान संचालक सिकंदर शाह को गोली मार दी। फायरिंग में मोहम्मद आबिद भी घायल हो गया।
विज्ञापन
घटना से आसपास के व्यापारी उग्र हो गए और हंगामा करने लगे। जानकारी पाकर अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली व प्रभारी निरीक्षक थाना घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को शांत करवाया।
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिशें जारी हैं।