फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A Shirdi-like scene was seen during the Sai Charan Paduka Yatra.

Lucknow News: साईं चरण पादुका यात्रा में दिखा शिरडी जैसा नजारा

Sat, 13 Dec 2025 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 13 Dec 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
A Shirdi-like scene was seen during the Sai Charan Paduka Yatra.
साईं चरण पादुका यात्रा में दिखा शिरडी जैसा नजारा
लखनऊ। ओम साईं नमो नम:..., शिरडी वाले साईं बाबा आया हूं बनके सवाली..., साईं पालकी तुम्हारी... जैसे भक्ति गीतों पर झूमते भक्तों ने सोमवार को शहर का माहौल भक्तिमय कर दिया। सड़कों पर गूंजती ढोल-नगाड़ों की धुन आने-जाने वालों को भी रुकने पर मजबूर कर रही थी। यात्रा मार्ग पर फूलों की वर्षा और आतिशबाजी ने वातावरण को और भी खुशनुमा बना दिया।
विज्ञापन

कपूरथला स्थित साईं बाबा मंदिर से निकली साईं चरण पादुका यात्रा ने पूरे लखनऊ को शिरडी की भक्ति में रंग दिया। यात्रा मार्ग पर कपूरथला चौराहे से लेकर महानगर चौराहे तक विशेष सजावट की गई थी। महानगर स्थित लॉन में यात्रा का समापन हुआ, जहां साईं चरण पादुका के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन


शिरडी से पधारी साईं बाबा की पावन चरण पादुका के दर्शन के लिए शुक्रवार को भी भक्तों का तांता सुबह से देर रात तक लगा रहा। दोपहर में शुभ्रम बहल ने साईं बाबा की जनसेवा भाव से जुड़ी कथा सुनाई और उनकी लीलाओं का गुणगान किया। शाम चार बजे भजन गायक विष्णु तिवारी ने प्रस्तुति दी। मेरे घर के आगे साईं नाथ तेरा मंदिर बन जाए... और जिनकी धूनी जले निरंतर... जैसे भजनों पर महिलाएं, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग सभी भक्तिमय होकर झूमते नजर आए। शाम सात बजे पारस जैन की भजन प्रस्तुति ने कार्यक्रम को और भी चरम पर पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा स्थल पर बनाए गए सेल्फी पॉइंट पर भक्त साईं बाबा की छवि के साथ तस्वीरें लेते रहे। भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। सुबह की पहली किरण के साथ शुरू हुआ कार्यक्रम रात 10 बजे तक चलता रहा। इसके बाद साईं चरण पादुका यात्रा बाराबंकी के लिए रवाना हुई। कार्यक्रम में आयोजक राजेश अरोड़ा, प्रवक्ता अनुराग साहू सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।

साईं चरण पादुका यात्रा में दिखा शिरडी जैसा नजारा

साईं चरण पादुका यात्रा में दिखा शिरडी जैसा नजारा

साईं चरण पादुका यात्रा में दिखा शिरडी जैसा नजारा

साईं चरण पादुका यात्रा में दिखा शिरडी जैसा नजारा

साईं चरण पादुका यात्रा में दिखा शिरडी जैसा नजारा

साईं चरण पादुका यात्रा में दिखा शिरडी जैसा नजारा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed