{"_id":"65092001f49288f99d0459c3","slug":"a-sex-racket-was-running-in-a-apartment-in-lucknow-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलखनंदा अपार्टमेंट में हाईवोल्टेज ड्रामा: सेक्स रैकेट चलाने का लगाया आरोप, अब तक नहीं मिले सुबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलखनंदा अपार्टमेंट में हाईवोल्टेज ड्रामा: सेक्स रैकेट चलाने का लगाया आरोप, अब तक नहीं मिले सुबूत
Tue, 19 Sep 2023 10:55 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 19 Sep 2023 10:55 AM IST
सार
लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में स्थित अलखनंदा अपार्टमेंट में हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ है। सोसाइटी में रहने वालों ने अपार्टमेंट के एक फ्लैट में सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाया पर सुबूत नहीं मिले।
विज्ञापन
अपार्टमेंट में मिले लोग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में स्थित अलखनंदा एन्क्लेव अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 102 में मंगलवार सुबह नशे में धुत एक एयरफोर्स कर्मी दाखिल हुआ और बेडरूम में जाकर लेट गया। फ्लैट मालिक व परिजनों ने उसे खदेड़ा तो उसने दोस्त के साथ फ्लैट मालिक से अभद्रता की। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी जब एयरफोर्सकर्मी के दोस्त के किराये के फ्लैट में गए तो वहां पर थाईलैंड की तीन युवतियां मिलीं। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेते हुए एयरफोर्सकर्मी व उसके दोस्त पर एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
अपार्टमेंट के टॉवर-2 में विशालखंड गोमतीनगर निवासी अखिलेश सिंह का 104 नंबर फ्लैट है। मटियारी निवासी प्रदीप सिंह ने फ्लैट किराये पर ले रखा है। प्रदीप सीबीसीआईडी में संविदा पर लिपिक है। चार दिन से उन्नाव निवासी उसका दोस्त रितेश मिश्रा उसके यहां आया हुआ था। रितेश एयरफोर्स में कारपोरल पद पर है। वह असम में तैनात है। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे रितेश शराब के नशे में धुत था। इसी दौरान वह आलोक जायसवाल के फ्लैट नंबर 102 में घुसा और बेडरूम में जाकर लेट गया। आलोक व उनके परिवारवालों ने उसे देखा तो सुरक्षाकर्मियों को सूचना दी। हंगामा होने पर प्रदीप भी पहुंच गया। दोनों पक्षों में विवाद हुआ। तभी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जब पुलिस प्रदीप के फ्लैट में गई तो वहां थाईलैंड की तीन युवतियां मिलीं। पुलिस ने आलोक की तहरीर पर रितेश व प्रदीप पर जबरन घर में घुसने व अभद्रता करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
सेक्स रैकेट का था आरोप...अब तक सुबूत नहीं
सोसाइटी में रहने वालों ने सेक्स रैकेट का आरोप लगाया था। पुलिस की शुरुआती जांच में ऐसे कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। डीसीपी साउथ विनीत जायसवाल ने बताया कि प्रदीप पिछले तीन महीने से थाईलैंड की एक युवती के साथ लिवइन में रह रहा है। वह एक स्पा सेंटर में काम करती है। करीब 25 दिन पहले थाईलैंड से दूसरी युवती आई थी, जो फ्लैट में पार्टनर के रूप में रह रही थी। तीसरी युवती सोमवार रात को ही आई थी, वह भी पार्टनर के तौर पर रहने आई थी।
विज्ञापन
एक युवती का वीजा खत्म
डीसीपी ने बताया कि तीन युवतियों में से एक का वीजा 12 सितंबर को एक्सपायर हो गया है। इसके बारे में एलआईयू जांच कर रही है। फॉरेन रिलेशन ऑफिसर को इसकी जानकारी दी गई है। वहां से जो निर्देश पुलिस को दिए जाएंगे, उसी के तहत कार्रवाई की जाएगी।
वीडियो बनाए...वायरल हुए
सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट आदेश है कि सेक्स वर्कर की पहचान व उनकी फोटो या वीडियो वायरल नहीं किया जा सकता है। वहीं, अलखनंदा अपार्टमेंट प्रकरण में कई वीडियो वायरल हो गए। इसमें पुलिसकर्मी व कुछ और लोग वीडियो बनाते दिख रहे हैं। ये बेहद गंभीर मामला है। वहीं, ये मामला सेक्स रैकेट से संबंधित भी नहीं था। विदेशी युवतियों की पहचान भी उजागर कर दी गई।