{"_id":"59da72d14f1c1b70548b65f3","slug":"a-sepoy-arrested-for-running-a-loot-gang-in-balrampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही चला रहा था एटीएम कार्ड से पैसे उड़ाने का गैंग, सरगना समेत आठ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही चला रहा था एटीएम कार्ड से पैसे उड़ाने का गैंग, सरगना समेत आठ गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
Updated Mon, 09 Oct 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
सरगना समेत आठ गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर पुलिस लाइंस में तैनात सिपाही एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकालने का गिरोह चला रहा था। पुलिस ने रविवार को गैंग का भंडाफोड़ कर सरगना समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दस एटीएम कार्ड, चार बाइक व सात मोबाइल भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक मधुप नाथ मिश्रा रविवार सुबह उपनिरीक्षक ब्रह्मानंद सिंह, कपिलदेव चौधरी, विजय कुमार सिंह आदि के साथ कृषि विज्ञान केंद्र की तरफ गए थे।
विज्ञापन
तभी कैसरगंज के मंझारा तौकली निवासी राजेंद्र यादव ने एटीएम से जालसाजी करने वालों के मौजूद होने की सूचना दी। केडीसी के सामने स्थित एचडीएफसी बैंक पहुंचने पर पुलिस ने कोतवाली देहात के सूफीपुरा निवासी संतोष मिश्रा व आशुतोष सिंह उर्फ रिंकू सिंह, बलरामपुर के कोतवाली देहात अंतर्गत गुरजीगंज निवासी अजय प्रताप सिंह व राहुल सिंह, विशेश्वरगंज के ककरा मोहम्मदपुर निवासी फूलचंद, जनपद गोंडा के इटियाथोक मध्य नगर निवासी महेश सिंह व विशाल सिंह और बहराइच के कोतवाली देहात के तिकोनीबाग चौकी निवासी महेंद्र पाल सिंह सोढ़ी पुत्र अजीत सिंह को दबोच लिया गया। इनके कब्जे से दस एटीएम, सात मोबाइल, चार मोटरसाइकिल बरामद की गईं।
विज्ञापन
मौके पर 57 हजार रुपये नकदी भी बरामद हुई। महेंद्र पाल सिंह वर्तमान में बलरामपुर जिले में पुलिस लाइंस में सिपाही के पद पर तैनात है। पुलिस अधीक्षक जुगुल किशोर ने बताया कि सिपाही पूरे गैंग का संचालन कर रहा था। मौके से पयागपुर के खजुरार निवासी संजय सिंह उर्फ कप्तान सिंह फरार हो गया है। सिपाही को निलंबित करने के लिए डीआईजी से बात हुई है। पत्र लिखकर सिपाही के निलंबन की संस्तुति की गई है।