फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A safe society will be built only through awareness and self-reliance.

Lucknow News: जागरूकता और आत्मनिर्भरता से ही बनेगा सुरक्षित समाज

Thu, 17 Sep 2026 02:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
A safe society will be built only through awareness and self-reliance.
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में बुधवार को जागरूकता एवं मूल्य-आधारित शिक्षा विषय पर विशेष व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, लखनऊ-1090 की सेवानिवृत्त डीआईजी डॉ. किरण यादव ने महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने बालिकाओं में आत्मनिर्भरता और सुरक्षा के प्रति जागरूकता को महत्वपूर्ण बताया। कहा कि जागरूकता, संवेदनशीलता और जिम्मेदार व्यवहार के साथ ही सुरक्षित एवं सम्मानजनक समाज का निर्माण संभव है। मूल्य-आधारित शिक्षा की नोडल अधिकारी प्रो. शीला मिश्रा ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। डॉ. मीरा सिंह के समन्वय में हुए कार्यक्रम में 70 से अधिक विद्यार्थी समेत कई शिक्षक शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed