फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A robbery in a home of Dargah Thana Kshetra in Bahraich.

Bahraich:बेटी से गंदी हरकत करने पर भड़के बंधक बने पति-पत्नी, डकैतों ने डंडों से बुरी तरह पीटा

Mon, 17 Jul 2023 04:53 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Mon, 17 Jul 2023 04:53 PM IST
सार

बहराइच के दरगाह थाना क्षेत्र में डकैतों ने एक पति-पत्नी को बंधक बनाकर डकैती डाली और बेटी से छेड़छाड़ की और जब विरोध किया तो डंडों से बुरी तरह पीटा।

विज्ञापन
A robbery in a home of Dargah Thana Kshetra in Bahraich.
डकैतों के भागते समय गिरा कारतूस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहराइच जिले के दरगाह थाना क्षेत्र के बक्शीपुर मोहल्ला निवासी शिक्षिका के घर रविवार की रात असलहे से लैस छह डकैतों ने धावा बोला। डकैतों ने घर में मौजूद पति-पत्नी व उनकी बेटी को बंधक बनाकर तीन लाख की डकैती को अंजाम दिया। वहीं, बेटी पर गंदी नजर डाली और छेड़खानी की। जिस पर परिजन उग्र हो गए तो सभी की डंडों से पिटाई कर डकैत फरार हो गए।

विज्ञापन


दरगाह थाना क्षेत्र के मोहल्ला बक्शीपुरा नई बस्ती में एक प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका बेटी और पति के साथ रहती है। रविवार की देर रात शिक्षिका के घर असलहे और धारदार हथियार से लैस डकैतों ने धावा बोल दिया। डकैतों ने घर में मौजूद पति-पत्नी और बेटी पर असलहा तान कर उन्हें बंधक बनाया और घर का सारा सामान साफ कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए दारा सिंह चौहान, योगी मंत्रिमंडल में मिलेगी जगह!
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पूर्वांचल की डेढ़ दर्जन सीटों पर 50 हजार से डेढ़ लाख तक है राजभर वोट, भाजपा की राह होगी आसान


इस दौरान डकैतों ने घर में मौजूद बेटी पर भी गंदी नजर डाली और छेड़खानी का प्रयास किया। जिससे शिक्षिका और उसके पति भड़क उठे और डकैतों से भिड़ गए जिसके बाद तीनों की डंडों से पिटाई कर डकैत फरार हो गए।

बेटी से छेड़खानी होती देख जान की परवाह किए बिना डकैतों से भी मां 
शिक्षिका ने बताया कि अचानक असलहे से लैस डकैतों को देख वो सहम गई। डकैतों के हाथों में असलहा और धारदार हथियार थे। डकैतों ने सभी पर असलहा तान दिया। डकैतों ने पति के हाथ बांध दिए और डकैती को अंजाम दिया। वहीं जाते समय सभी ने बेटी पर गंदी नजर डाली और छेड़खानी की। शिक्षिका ने बताया की बेटी से छेड़खानी करते देख वो जान की परवाह न करते हुए डकैतों से भिड़ गईं। जिसके बाद डकैतों ने सभी की डंडों से पिटाई की और भाग खड़े हो गए।

भागते समय छूटी टोपी, दो कारतूस और आपत्तिजनक सामग्री
परिजनों के विरोध पर डकैत मारपीट करते हुए भाग गए। भागते समय डकैतों के दो जिंदा कारतूस, एक बदमाश को टोपी और गलत इरादे को लेकर साथ लाई गई आपत्तिजनक सामग्री घर पर छूट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को कब्जे में ले लिया है। सीओ राजीव सिसौदिया, थाना प्रभारी हरेंद्र मिश्रा मौके पर टीम के साथ जांच में जुटे हैं। वहीं फोरेंसिक टीम भी सबूत इकट्ठा करने में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed