{"_id":"61fa46c07dd0ce02a37865aa","slug":"a-roadways-bus-trampled-mini-dcm-in-poora-kalandar-thana-kshetra-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: रोडवेज बस ने 28 यात्रियों से भरी मिनी डीसीएम को रौंदा, दर्जन भर से अधिक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: रोडवेज बस ने 28 यात्रियों से भरी मिनी डीसीएम को रौंदा, दर्जन भर से अधिक घायल
Wed, 02 Feb 2022 02:24 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 02 Feb 2022 02:24 PM IST
सार
अयोध्या जिले के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र में हुए हादसे में एक बस ने 28 यात्रियों से भरी मिनी डीसीएम को रौंद दिया। हादसे में दर्जन भर से अधिक यात्री घायल हो गए। दो महिलाओं समेत सात की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
- फोटो : social media
विस्तार
अयोध्या जिले के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर डाभासेमर के निकट निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के पास मंगलवार बीती आधी रात करीब 12 बजे रोडवेज बस ने 28 यात्रियों से भरी मिनी डीसीएम को रौंद दिया।
विज्ञापन
घटना में यात्रियों से भरी डीसीएम पलटी मार कर खांई में पलट गई। कोहरे का फायदा उठाते हुए रोडवेज बस चालक वाहन समेत फरार हो गया। घटना में 4 महिलाओं सहित दर्जन भर से अधिक लोग जख्मी हैं।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे पूरा कलंदर प्रभारी निरीक्षक ने दो एंबुलेंस बुलवाकर सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया है। जहां दो महिला सहित 7 की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन