फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A reward of 25 thousand rupees has been announced for the arrest of the accused Badar

Lucknow News: हत्यारोपी बदर की गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित

Tue, 14 Jan 2025 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 14 Jan 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
A reward of 25 thousand rupees has been announced for the arrest of the accused Badar
हत्यारोपी बदर की गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित
लखनऊ। नाका स्थित होटल शरनजीत में पत्नी और चार बेटियों की हत्या करने के आरोपी बदर को अब तक पुलिस नहीं पकड़ सकी है। सोमवार को पुलिस ने बदर के खिलाफ 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन


डीसीपी मध्य रवीना त्यागी ने बताया कि पुलिस ने कोर्ट से गैर जमानती वारंट भी हासिल किया था। इसके अलावा सोशल मीडिया पर बदर की फोटो जारी की थी। जनता से मदद मांगी थी। बदर की सूचना देने वाला का नाम गुप्त रखा जाएगा। बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लखनऊ, फिरोजाबाद, आगरा समेत अन्य शहरों में दबिश दे रही हैं। पर खाली हाथ हैं।
विज्ञापन


कानपुर में एटीएम से निकाले थे आखिरी बार रुपये

बदर को आखिरी बार कानपुर रेलवे स्टेशन के पास देखा गया था। उसने वहां एटीएम बूथ से कुछ रुपये निकाले थे। बैंक से पुलिस को इसका अलर्ट मिला था। इसके बाद उसकी कोई लोकेशन नहीं मिली। असल में बदर के पास कोई मोबाइल फोन नहीं है, तो उसकी सही लोकेशन ट्रेस करने में कठिनाई आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है पूरी घटना
आगरा के इस्लामनगर टेढ़ी बगिया कुबैरपुर निवासी अरशद ने पिता बदर के साथ मिलकर मां अस्मा (49), बहनें अल्शिया (19), रहमीन (18), अक्सा (16) और आलिया (9) की 31 दिसंबर की देर रात होटल में हत्या कर दी थी। आरोपी 30 दिसंबर को लखनऊ आए थे। दो दिन के लिए होटल का कमरा बुक कराया था। अरशद ने इस दौरान वीडियो बनाकर वायरल भी किया था। वारदात के बाद अरशद ने सरेंडर कर दिया था, जबकि बदर भाग निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed