फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A remarkable sight at the Mango Festival

आम महोत्सव का अजब नजारा : 50 ग्राम का अंगूरदाना, 5 किलो का गजानन

Sat, 04 Jul 2026 02:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
A remarkable sight at the Mango Festival
लाल सिंदूरी आम।
लखनऊ। चारों ओर आम की खुशबू, रंग-बिरंगे फलों से सजे स्टॉल और मोबाइल से आमों की कई किस्मों के साथ सेल्फी लेते लोगों की भीड़। यह नजारा था इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुक्रवार को शुरू हुए आम महोत्सव का। तीन दिवसीय आम के इस महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया।
विज्ञापन

मलिहाबाद निवासी आम उत्पादक उपेंद्र कुमार सिंह के स्टॉल पर महज 50 ग्राम वजन वाला अंगूरदाना और चार से पांच किलो तक के वजन वाला विशाल गजानन आम लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। छोटे से अंगूरदाना को हथेली पर रखकर और गजानन को दोनों हाथों से उठाकर लोग तस्वीरें खिंचवाते नजर आए। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक यह देखकर हैरान थे कि आम के आकार में इतना बड़ा अंतर भी हो सकता है।
विज्ञापन

महोत्सव के पहले दिन सबसे ज्यादा उत्सुकता दो नई किस्मों कृष्ण और लाल सुंदरी को लेकर दिखाई दी। हर दूसरा व्यक्ति इनके बारे में पूछ रहा था और इनके साथ तस्वीरें खिंचवा रहा था। प्रदर्शनी में मौजूद आलमबाग निवासी आम उत्पादक एससी शुक्ला के स्टॉल पर लोगों की भीड़ लगातार बनी रही। उन्होंने बताया कि आम का रंग सांवला होने के कारण इसका नाम कृष्ण रखा गया है। वहीं लाल सुंदरी अपनी बारहमासी विशेषता, लाल रंग के कारण लोगों को चौंका रही है। जैसे ही लोग यह सुनते कि यह तीन बार फल देने वाली प्रजाति है, वे इसे करीब से देखने और उसकी तस्वीर अपने मोबाइल में कैद करने लगते।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनी में दसहरी, लंगड़ा, चौसा के अलावा नेहाल पसंद, अरुणिका, वनराज, नीलम, मिठास कुंज, लंगड़ा अनारी समेत 800 से अधिक प्रजातियां सजी हैं। हर स्टॉल पर बागवान अपने-अपने आम की खासियत बताते रहे और आगंतुक स्वाद, रंग, खुशबू, उत्पादन और खेती की तकनीक के बारे में जानकारी लेते रहे। कई किसान नोटबुक में जानकारी लिखते दिखे तो युवा मोबाइल में वीडियो बनाकर नई किस्मों को रिकॉर्ड करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed