फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A real estate businessman shot himself on Facebook live

Lucknow News: फेसबुक लाइव आकर रियल एस्टेट कारोबारी ने खुद को गोली से उड़ाया

Thu, 10 Jul 2025 01:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
A real estate businessman shot himself on Facebook live
लखनऊ। फेसबुक पर लाइव आने के बाद रियल एस्टेट कारोबारी विकासनगर निवासी शाजेब शकील (35) ने बुधवार को आत्महत्या कर ली। शाजेब ने टेढ़ीपुलिया स्थित अपने ऑफिस में गार्ड के बंदूक से अपने सिर में गोली मारी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। शाजेब पर 15 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज था। इस वजह से वह ढाई साल से मानसिक तनाव में थे।
विज्ञापन

आत्महत्या से पहले फेसबुक पर लाइव आकर शाजेब ने कहा कि मैं अपनी जिंदगी से परेशान हो गया हूं। पूरे होश में हूं। पिछले ढाई साल से डिप्रेशन में हूं। मैंने बीते सालों में कुछ आर्थिक निर्णय लिए थे, जो कि गलत होते चले गए। कुछ लोगों ने साथ नहीं दिया तो कुछ और निर्णय भी गलत हो गए... मैं फंसता चला गया। शाजेब को फेसबुक पर लाइव सुनकर परिजनों ने उनके गार्ड को फोन किया और खुद भागकर वहां पहुंचे। इस बीच शाजेब की मौत हो चुकी थी। गुडंबा पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन किए हैं। आत्महत्या में प्रयुक्त बंदूक को फॉरेंसिक टीम ने कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन



बाराबंकी साइट पर जाने से कर दिया था मना

परिजनों के अनुसार शाजेब ने एमएमआईसी के नाम से अपनी कंपनी बनाई थी। इसका ऑफिस टेढ़ी पुलिया चौराहे पर कॅरिअर प्लाजा में है। पुलिस के मुताबिक शाजेब बुधवार दोपहर आफिस पहुंचे थे। उन्हें अपने पार्टनर के साथ बाराबंकी जिले में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर जाना था। हालांकि, उन्होंने अंतिम वक्त में अपने पार्टनर को वहां साथ जाने से मना कर दिया। शाजेब के पार्टनर अकेले ही साइट पर चले गए। इस बीच शाजेब ने अपने निजी सिक्योरिटी गार्ड चोखेलाल पटेल को आधा शटर गिराकर ठंडा पानी लाने के लिए भेज दिया। इसके बाद फेसबुक पर लाइव आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 करोड़ की मदद कर दें, मुसीबत से निकल जाएगा परिवार
शाजेब ने फेसबुक लाइव आकर अपनी परेशानियों का जिक्र किया। उन्होंने लोगों से 25 से 30 करोड़ रुपये की मदद करने का अनुरोध किया। इससे उनका परिवार मुसीबत से निकल जाएगा। इसमें 15 करोड़ रुपये दूसरे से कर्जा लिया गया था। उन्होंने सीएम, पीएम, बड़े उद्यमियों के अलावा फिल्म स्टार से भी मदद की मांग की। बड़े भाई शहनवाज ने बताया कि फेसबुक पर शाजेब को बोलता देखकर उन्होंने चौखे लाल को फोन कर फौरन वहां पहुंचने के लिए बोला था। शहनवाज गोमतीनगर से अपने मामू मोहम्मद मुजीब के साथ भागकर ऑफिस पहुंचे, जहां शाजेब का शव लहूलुहान जमीन पर पड़ा था। पास में गार्ड की बंदूक पड़ी थी। इंस्पेक्टर गुडंबा ने बताया कि अभी तक पीड़ित परिवार ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


बाराबंकी में साइट के अप्रूवल का फंस गया था काम

परिजनों ने पुलिस को बताया कि शाजेब ने बाराबंकी के सीयहारा गांव में किसान पथ के पास चार से पांच बीघा में प्लाटिंग की थी। इसमें सरकारी अप्रूवल न मिलने के कारण जमीन पर काम नहीं हो पा रहा था। जमीन भी फंस गई थी। आरोप है कि शाजेब ने एलके तोमर से जमीन खरीदी थी। पेमेंट लेने के बाद भी तोमर रजिस्ट्री नहीं कर रहे थे। बताया जा रहा है कि तोमर सेवानिवृत्त दरोगा हैं।

बोले, तोमर खराब आदमी है, मुझे फंसाया शाजेब ने एलके तोमर का नाम लेते हुए कहा कि तोमर ने बहुत परेशान किया है। मैं खड़ा होने, चलने और सब कुछ सही करने की कोशिश कर रहा था। मगर इस आदमी ने नचा दिया। ये बहुत खराब आदमी है। इसने हम लोगों को फंसा दिया। शाजेब ने अपने पिता और बीबी नादिया से माफी मांगी है। उन्होंने बेटी के इंसुलिन पर निर्भर होने का जिक्र किया। कहा, ऐसी स्थिति है कि बेटी को इंसुलिन भी नहीं दिला पाता हूं। शाजेब की तीन बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article