फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A ray of lightening falls on the statue of elephant in Ambedkar Park.

अंबेडकर पार्क: हाथी पर गिरी आकाशीय बिजली, मूर्ति का अगला हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त, फर्श में हुआ गड्डा

Mon, 11 Sep 2023 05:21 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 11 Sep 2023 05:21 PM IST
सार

आकाशीय बिजली गिरने से अंबेडकर पार्क में पत्थर के हाथी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रेनाइट की फर्श पर छह इंच चौड़ा छेद हो गया।

विज्ञापन
A ray of lightening falls on the statue of elephant in Ambedkar Park.
बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हुई मूर्ति। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ के गोमती नगर स्थित अंबेडकर पार्क में रविवार एवं सोमवार की आधी रात को आकाशीय बिजली तड़की और एक हाथी पर गिर गई। अनुमानित 60 लाख रूपये कीमत का हाथी क्षतिग्रस्त हो गया। यानी हाथी की सूढ़ पूरी तरह ध्वस्त हो गई। साथ ही, जिस जगह पर हाथी स्थापित था वहां की फर्श में छह इंच चौड़ा छेद हो गया।

विज्ञापन


स्मारक समिति की प्रवक्ता भावना सिंह के मुताबिक हाथी पर आकाशीय बिजली गिरने की जानकारी सुबह हो सकी। इस संबंध में उच्च अफसरों को जानकारी दी गई। उधर, अंबेडकर पार्क के कर्मियों ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने के कारण 52 नंबर के हाथी की सूढ़ सहित अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - योगी बोले, नई बनने वाली हर सड़क की 5 साल हो गारंटी, खराब होने पर निर्माता एजेंसी ही करे पुनर्निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बाराबंकी: लगातार 12 घंटे से हो रही बारिश ने मचाई तबाही, घरों और दुकानों में भरा पानी, कैद हुए लोग, तस्वीरें


सूढ़  का आधा हिस्सा तो टूट ही गया है। आकाशीय बिजली का झटका इतना तेज था कि ग्रेनाइट से बनी फर्श का बड़ा हिस्सा दरक गया और एक जगह पर बड़ा छेद भी हो गया। कर्मियों का मानना कि गिरने वाली आकाशीय बिजली ग्रेनाइट को तोड़कर जमीन में समा गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed