फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A private driver attempted self-immolation in front of Vidhan Bhavan

Lucknow News: विधानभवन के सामने निजी चालक ने किया आत्मदाह का प्रयास

Sat, 26 Apr 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 26 Apr 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
A private driver attempted self-immolation in front of Vidhan Bhavan
विधानभवन के सामने निजी चालक ने किया आत्मदाह का प्रयास
लखनऊ। पारिवारिक कलह से परेशान होकर सुशांत गोल्फ सिटी निवासी निजी चालक रामजी अवस्थी ने शुक्रवार दोपहर विधानभवन के सामने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। समय रहते पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया और थाने ले गई।
विज्ञापन


मूलरूप से सीतापुर के मिश्रिख निवासी रामजी अवस्थी निजी गाड़ी चलाते हैं। दोपहर एक बजे वह कार से विधानभवन के पास पहुंचे। गेट नंबर 1 व 2 के बीच कार रोकी और कार के अंदर ही खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। एसीपी विकास जायसवाल ने बताया कि रामजी का पत्नी से कुछ विवाद चल रहा है। उनकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है। सीतापुर में रहने वाले उनके परिजनों से संपर्क कर बुलाया गया है।
विज्ञापन


पारा पुलिस पर लगाया आरोप
रामजी ने बताया कि पत्नी कई लोगों के बहकावे में है। पत्नी और कुछ अन्य लोगों की मिलीभगत से पारा पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया और आए दिन परेशान करती है। उन्होंने पत्नी, साले और उनके संपर्क में रहने वाले चार अन्य लोगों के खिलाफ पारा थाने में तहरीर दी, पर कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed