बच्चियों से अश्लीलता करता था प्रिंसिपल, हुई धुनाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के जाजमऊ के एक स्कूल में प्रिंसिपल छोटी-छोटी बच्चियों से अश्लील हरकतें करता था और विरोध करने पर उनको लोहे की छड़ी से पीटता था। इस शर्मनाक घटना का पता चलने पर शुक्रवार को अभिभावकों ने प्रिंसिपल को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कपड़े फाड़ डाले। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने एक अभिभावक की तहरीर पर आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
संजय नगर जाजमऊ निवासी एक टेनरी कर्मचारी की 13 और 11वर्ष की दो बेटियां कक्षा एक और दो में नई चुंगी जाजमऊ स्थित न्यू एयर फोर्स एकेडमी (स्कूल) में पढ़ती हैं। इसी मुहल्ले की दो और टेनरी कर्मियों की बेटियां भी कक्षा एक और तीन में पढ़ती हैं।
बच्चियों के पिता ने बताया कि स्कूल प्रिंसिपल डॉ. रफीक खान और उनकी पत्नी, दोनों स्कूल में पढ़ाते हैं। डॉ. रफीक स्कूल प्रबंधक भी हैं। डॉ. खान की पत्नी का 4 अप्रैल को एक्सीडेंट हो गया था। तब से वह स्कूल नहीं आ रही हैं।
विरोध करने पर लोहे की छड़ी से पीटता था
आरोप है कि 5 अप्रैल से डॉ. खान बच्चियों का यौन शोषण कर रहे हैं। टेनरी कर्मी ने बताया कि डॉ. खान बच्चियों को सांप काटने और बचाव के उपाय बताने के बहाने कमरे में ले जाता था। फिर कमरा बंद कर बच्चियों से अश्लील हरकतें करता था। विरोध करने पर बच्चियों को लोहे की छड़ी से पीटता था।
डरी सहमी एक बच्ची ने शुक्रवार को स्कूल जाने से मना किया तो मां ने उसकी पिटाई कर दी। इस पर बच्ची ने मां को आपबीती सुनाई। इसके बाद पांच और बच्चियों ने अपने-अपने अभिभावकों को प्रिंसिपल की करतूत बताई।
मेडिकल के नाम पर फफक पड़ी बच्चियां
प्रिंसिपल के यौन शोषण का शिकार बच्चियों का मेडिकल होना था। पुलिस ने मेडिकल के लिए बच्चियों की मजरूबी चिट्ठी तैयार कराई। जैसे ही बच्चियों को अस्पताल ले जाने के लिए महिला पुलिसकर्मी उनके पास पहुंची, बच्चियां फफक पड़ीं। अपने पिता-माता से लिपट गईं।