फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A priest of Bahirav Baba temple murdered in Bahraich.

बहराइच: प्राचीन भैरव बाबा मंदिर के पुजारी की हत्या, कुटिया में खून से लथपथ मिला शव

Wed, 21 Feb 2024 09:39 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, खैरीघाट(बहराइच)
संवाद न्यूज एजेंसी, खैरीघाट(बहराइच) Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 21 Feb 2024 09:39 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार पुजारी प्रथमदृष्टया पुजारी की हत्या गला दबाकर की गई है। उनके हाथ पीछे बंधे हुए थे। एएसपी ने मामले का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।
 

विज्ञापन
A priest of Bahirav Baba temple murdered in Bahraich.
हत्या के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहराइच के थाना क्षेत्र के मकरंदपुर गांव स्थित प्राचीन भैरव बाबा मंदिर के पुजारी का खून से लथपथ शव बुधवार को उसकी कुटिया में पड़ा मिला। पुजारी के हाथ पीछे बंधे थे। मंदिर पुजारी की हत्या की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर सैकड़ो ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर खैरीघाट थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। वहीं एएसपी ग्रामीण भी फारेंसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच कर जल्द खुलासे के लिए निर्देशित किया।

विज्ञापन


खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मकरंदपुर स्थित प्राचीन भैरव बाबा मंदिर पर रामगांव थाना क्षेत्र के रेहुआ मंसूर निवासी काशीराम आर्य (70) पूजा पाठ करते थे। बुधवार की सुबह काशीराम का खून से लथपथ शव उनके कुटिया में तखत पर पड़ा मिला। पुजारी के हाथ पीछे बंधे हुए थे और नाक से खून निकल रहा था। बुधवार दोपहर कुछ ग्रामीण कुटिया पहुंचे तो पुजारी का शव देख सहम गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने तत्काल पुजारी की हत्या की सूचना गांव में दी जिसके बाद मौके पर सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने हत्या की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना पर थाना प्रभारी संजय सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। वहीं फॉरेंसिंक व एसओजी टीम भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर साक्ष्य संकलन किया। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया गला दबाकर हत्या की आशंका लग रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट में मौत का कारण पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी ने निरीक्षण कर दिया खुलासे का आदेश
पुजारी की हत्या की सूचना पर एएसपी ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर जांच पड़ताल कर ग्रामीणों से इसकी जानकारी ली साथ ही पुलिस व एसओजी टीम से जानकारी लेकर जल्द खुलासे के लिए निर्देशित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed