ब्रम्हबाबा मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट थानाक्षेत्र के पराग डेयरी के पास सड़क किनारे पैर से निशक्त ब्रम्हबाबा मंदिर के पुजारी लाल दास (62) की बुधवार रात हत्या कर दी गई है।
हमलावर कमरे की कुंडी बाहर से बंद करके फरार हो गए। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह तब हुई, जब उनका एक चेला पौने नौ बजे कुंडी खोल अंदर गया।
चेला इंद्रकुमार दास के मुताबिक सुबह पौने नौ बजे कुंडी खोल कर देखा तो पुजारी लाल दास (62) खून से लतपथ पड़े थे।
पेट पर धारदार हथियार से हुआ हमला
पेट पर धारदार हथियार के वार के कारण उनकी अतड़ी बाहर निकल आई थी। एसपी सिटी आरएस गौतम ने बताया कि मौत रात में हुई लगती है, पेट पर वार गहरा होने व अतड़ी निकलने से मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस हत्या की वजहें तलाश रही है। अभी कोई सुराग नहीं मिला है। मौके पर डाग स्वाक्वायड की टीमों ने भी छानबीन की है।
बताया जा रहा कि पुजारी का घर थोड़ी दूर पर रामजन्मभूमि थाने के पास स्थित है, पुजारी के 7 बच्चों समेत भरा-पुरा परिवार है। वे निशक्तों का एक संगठन भी चलाते थे।