{"_id":"6a95e5fdc48369c8ce0ce085","slug":"a-police-van-transporting-prisoners-broke-down-at-khurdahi-bazaar-causing-a-traffic-jam-lucknow-news-c-13-lko1070-1899456-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बंदियों को जेल ले जा रही पुलिस वैन खुर्दही बाजार में खराब, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बंदियों को जेल ले जा रही पुलिस वैन खुर्दही बाजार में खराब, लगा जाम
विज्ञापन
खुर्दही बाजार में लगा जाम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोसाईंगंज। सुशांत गोल्फ सिटी स्थित खुर्दही बाजार में सोमवार शाम करीब 7:35 बजे एक पुलिस वैन खराब हो गई। यह वैन कोर्ट से बंदियों को जिला जेल ले जा रही थी। वैन के बीच बाजार में खड़े होने से सुल्तानपुर रोड पर करीब 40 मिनट तक जाम लगा रहा।
पुलिस वैन खराब होने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस पहुंच गई और तुरंत यातायात व्यवस्था संभालने का प्रयास किया। इसी बीच जेल से बंदियों को छोड़कर लौट रही दूसरी पुलिस वैन मौके पर आई। कड़ी सुरक्षा के बीच बंदियों को खराब वैन से दूसरी वैन में स्थानांतरित किया गया।
दूसरी वैन बंदियों को लेकर जिला जेल रवाना हो गई। पुलिस ने खराब वैन को बीच बाजार से हटवाकर राजमार्ग के किनारे खड़ा कराया। वैन हटने के बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हुई।