{"_id":"64c3499d02f82f9a1e0762f6","slug":"a-play-based-on-chanakya-will-be-performed-on-atal-bihari-vajpayee-death-anniversary-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: अटलजी की पुण्यतिथि पर होगा चाणक्य पर आधारित नाटक का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: अटलजी की पुण्यतिथि पर होगा चाणक्य पर आधारित नाटक का मंचन
Fri, 28 Jul 2023 10:26 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 28 Jul 2023 10:26 AM IST
सार
चाणक्य पर आधारित एक नाटक का आयोजन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया जाएगा। इसका निर्णय अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल फाउंडेशन की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन
बैठक के दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पांचवीं पुण्यतिथि पर 16 अगस्त को अटल कन्वेंशन सेंटर में चाणक्य पर आधारित नाटक का मंचन होगा। बृहस्पतिवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आवास पर अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल फाउंडेशन की बैठक में पुण्यतिथि पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों पर मंथन किया गया।
विज्ञापन
बैठक में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पुण्यतिथि के दिन अटलजी की स्मृति में सेवा कार्य भी किए जाएंगे। फिल्म कलाकार व निदेशक मनोज जोशी चाणक्य पर आधारित नाटक का मंचन करेंगे। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, संजय निषाद और सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: यूपी में किसी एक सीट से चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका गांधी, सोनिया को लेकर सस्पेंस बरकरार
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी के भाजपा सांसदों से संवाद करेंगे पीएम मोदी, जमीनी फीडबैक लेंगे
बैठक में विधान परिषद के पूर्व सदस्य विंध्यवासिनी श्रीवास्तव, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह व प्रदेश प्रवक्ता संजय चौधरी, सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, एमएलसी मुकेश शर्मा, जेपी सिंह, रामचंद्र प्रधान और मनीष शुक्ला मौजूद थे।