फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A novice teenager drove a car and ran over two children, injuring them

Lucknow News: नौसिखिये किशोर ने दौड़ाई कार, दो बच्चों पर चढ़ाई, घायल

Wed, 20 Aug 2025 02:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
A novice teenager drove a car and ran over two children, injuring them
घर के बाहर खेल रहे बच्चों को टक्कर मारती कार।
लखनऊ। आशियाना के सेक्टर-आई में कार चलाना सीख रहे किशोर ने दो बच्चों पर गाड़ी चढ़ा दी। हादसे में एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे बच्चे को मामूली चोट आई है। इस मामले में सेक्टर-आई निवासी सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मी हरिद्वार पांडेय ने आशियाना थाने में पिता और पुत्र के खिलाफ हत्या का प्रयास और लापरवाही से वाहन चलाने की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

हरिद्वार के मुताबिक 10 अगस्त को उनका पोता शौविक पांडेय घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान विनय उपाध्याय का बेटा कुशल सौमिल भी मौजूद था। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला किशोर तेज रफ्तार कार से आया और जान बूझकर शौविक को टक्कर मार दी। गाड़ी की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुशल सौमिल दीवार से जा टकराया जबकि शौविक उछलकर घर के भीतर जा गिरा। हादसे में शौविक की कॉलर बोन और पसलियां टूट गईं। परिजन आनन फानन शौविक को निजी अस्पताल लेकर गए, जहां तीन दिन तक उसका आईसीयू में इलाज चला। हरिद्वार का आरोप है कि घटना के बाद न तो आरोपी पक्ष अस्पताल आया और न ही माफी मांगी। उल्टा उन्होंने बच्चों की गलती बताई। पीड़ित ने पास में लगा सीसीटीवी कैमरा चेक किया तो हैरान रह गए। फुटेज में कार सवार अचानक बच्चों पर गाड़ी चढ़ाते नजर आ रहा है। हरिद्वार के मुताबिक यह दुर्घटना नहीं बल्कि सुनियोजित हमला था।
विज्ञापन

पुलिस पर टरकाने का आरोप
परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने पहले उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की। पीड़ित जब भी शिकायत लेकर जाते उन्हें टरका दिया जाता। पुलिस ने पीड़ित परिवार से ही कागज पर जबरन हस्ताक्षर भी करवा लिए थे। सोशल मीडिया पर हादसे का वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। डीसीपी मध्य आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। फुटेज देखे गए हैं। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article