फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A new Upkendra is being developed for power supply for VIPs in Lucknow.

Lucknow: माननीयों की बिजली होगी और वीआईपी, 10 करोड़ से ज्यादा खर्च कर बनाई जा रही अलग व्यवस्था

Thu, 08 Sep 2022 09:35 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 08 Sep 2022 09:35 AM IST
सार

विक्रमादित्य मार्ग पर नए 33/11 केवी उपकेंद्र के दिवाली तक चालू होने की उम्मीद है। इससे मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, सांसद और नौकरशाहों के यहां बिजली सप्लाई की जाएगी।

विज्ञापन
A new Upkendra is being developed for power supply for VIPs in Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

कालीदास मार्ग, विक्रमादित्य मार्ग, गौतमपल्ली सहित आसपास के इलाकों में रहने वाले मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, सांसद एवं नौकरशाहों को बिजली सप्लाई की व्यवस्था और ‘वीआईपी’ होने जा रही है। इसके लिए विक्रमादित्य मार्ग पर 10.50 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे 33/11 केवी उपकेंद्र के दिवाली तक चालू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


कालीदास मार्ग, गौतमपल्ली, विक्रमादित्य मार्ग, माल एवेन्यू, राजभवन कॉलोनी एवं महात्मा गांधी मार्ग आदि इलाकों में रहने वाले इन माननीयों को राजभवन एवं कूपर रोड उपकेंद्र से बिजली मिलती है। हालांकि, यहां हर साल विद्युत भार की मांग बढ़ रही है।
विज्ञापन


ऐसे में भविष्य में इनकी सप्लाई में बाधा न आए, इसके लिए विक्रमादित्य मार्ग पर नए उपकेंद्र का काम तेजी से चल रहा है, जो इस महीने तक पूरा हो जाएगा। हालांकि, ट्रांसमिशन से आने वाली 33 केवी सप्लाई की वेब तैयार होने में अक्तूबर तक समय लग सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपकेंद्र की खास बातें
- वैक्यूम और गैस आधारित पहला 33 केवी उपकेंद्र होगा।
- सबसे कम जगह 200 वर्गमीटर में डबल स्टोरी हो रहा तैयार।

75 फीसदी काम हो चुका पूरा
अधिशासी अभियंता निर्माण खंड अंकित वर्मा का कहना है कि नए उपकेंद्र का लगभग 75 फीसदी काम पूरा हो चुका है। 20 सितंबर तक स्विच गियर आदि लग जाएंगे। हालांकि, बिल्डिंग का काम पूरा होने में 15 दिन और लग सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed