फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A new traffic plan will be implemented at Charbagh station

Lucknow News: चारबाग स्टेशन पर नया ट्रैफिक प्लान होगा लागू

Sun, 13 Jul 2025 01:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
A new traffic plan will be implemented at Charbagh station
लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन पर नया ट्रैफिक प्लान लागू करने की तैयारी है। इसके तहत कैबवे से आने पर वाहनों को जंक्शन की ओर ले जाया जाएगा। वहां से इन्हें कानपुर रोड पर निकाला जाएगा। आरक्षण केंद्र की ओर से आने वाले वाहनों की संख्या भी नियत करने की तैयारी है। हालांकि, यह प्लान कितना कारगर साबित होगा, यह भविष्य बताएगा।
विज्ञापन

चारबाग रेलवे स्टेशन को अपग्रेड किया जा रहा है। स्टेशन पर रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) निर्माण कार्य करवा रही है। इसी बीच स्टेशन पर 40 वर्षों से चल रहे ऑटो स्टैंड को हटवाने की तैयारियां की जा रही हैं। मुख्य एंट्री की ओर आरएलडीए के निर्माण कार्य शुरू होने से पहले नया ट्रैफिक प्लान लागू करने की तैयारी की जा रही है। अफसर इस प्लान को लेकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन


ऑटो गली पर लग गई बैरिकेडिंग
चारबाग स्टेशन पर रेल कोच रेस्टोरेंट वाली ऑटो गली को बैरिकेड कर बंद कर दिया गया है। इससे दो व चार पहिया वाहनों का इस रोड पर जाना बंद हो गया है। इसके खुले होने से आरक्षण केंद्र की ओर से आने वाले वाहनों की निकासी कुछ आसान रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर के पीछे से होगी निकासी
सूत्र बताते हैं कि नए प्लान के तहत लखनऊ जंक्शन के कैबवे की ओर से आने वाले वाहनों को आरपीएफ पोस्ट की ओर मोड़ दिया जाएगा, जहां मंदिर के पीछे बनी गली से वाहन चारबाग की मुख्य सड़क पर आएंगे। कैबवे से स्टेशन की मुख्य बिल्डिंग के सामने वाहन नहीं जाएंगे। हालांकि, इससे जाम लगने की आशंका अभी से जताई जा रही है।

यह था बेहतर विकल्प
विशेषज्ञ बताते हैं कि जाम से निजात के लिए चारबाग आरक्षण केंद्र की ओर से आने वाले वाहनों की निकासी के लिए तीन रास्ते खोलने चाहिए। रिक्शे वाली गली, ऑटो वाली गली, जंक्शन व कैबवे के रास्ते वाहनों की आवाजाही होती तो आसानी रहती। अफसरों की दलील है कि आरएलडीए निर्माण कार्य शुरू करने जा रही है, जिसके चलते ऐसा नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed