Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A new era of modern education at the 139-year-old Aminabad Inter College

Lucknow News: 139 साल पुराने अमीनाबाद इंटर कॉलेज में आधुनिक शिक्षा का नया दौर

Wed, 11 Nov 2026 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 11 Nov 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
A new era of modern education at the 139-year-old Aminabad Inter College
अमीनाबाद इंटर कॉलेज और अंदर की स्मार्ट क्लास।
लखनऊ। 139 साल पुरानी शैक्षिक विरासत अब आधुनिक तकनीक के साथ कदमताल करेगी। शहर के ऐतिहासिक अमीनाबाद इंटर कॉलेज का नए कलेवर में विकास किया जा रहा है। नगर निगम के इस विद्यालय में स्मार्ट क्लास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) प्रशिक्षण और आधुनिक प्रयोगशालाओं जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। खास बात यह है कि विद्यालय के इतिहास में पहली बार इसी शैक्षिक सत्र से छात्राओं के लिए भी प्रवेश के दरवाजे खोल दिए गए हैं। पहले सत्र में करीब 55 छात्राओं ने दाखिला लिया है। इस तरह अब तक बालकों के लिए संचालित रहा यह विद्यालय सहशिक्षा की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 1887 में स्थापित अमीनाबाद इंटर कॉलेज उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से मान्यताप्राप्त है। कक्षा छह से 12 तक संचालित इस विद्यालय में कला, विज्ञान, वाणिज्य और व्यावसायिक वर्ग की पढ़ाई होती है। करीब एक लाख वर्गफीट क्षेत्रफल में फैले परिसर में 68 कमरे, 34 कक्षाएं और 10 प्रयोगशालाएं हैं। वर्तमान में यहां 1015 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। शिक्षण कार्य के लिए 46 शिक्षक और चार व्यावसायिक अतिथि विषय विशेषज्ञ तैनात हैं। इसके अलावा 34 कर्मचारी भी कार्यरत हैं।
विज्ञापन

खेल से विज्ञान तक सुविधाओं का विस्तार
विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए परिसर में खेल और शैक्षिक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसके तहत विशाल त्रिआयामी सभागार, एक बास्केटबॉल कोर्ट, दो बैडमिंटन कोर्ट और तीन टेबल टेनिस हॉल की व्यवस्था की जा रही है। गणित प्रयोगशाला, आधुनिक रसायन विज्ञान प्रयोगशाला, तीन कंप्यूटर प्रयोगशालाएं और एक भाषा प्रयोगशाला भी उपलब्ध होंगी। कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए अलग से विशाल प्रयोगशाला तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआई प्रशिक्षण से तकनीक से जुड़ेंगे विद्यार्थी
बदलती तकनीक के अनुरूप विद्यार्थियों को तैयार करने के लिए एआई प्रशिक्षण देने की कार्ययोजना बनाई गई है। कक्षाओं में छह स्मार्ट बोर्ड और तीन प्रोजेक्टर के माध्यम से पढ़ाई कराई जाएगी। स्मार्ट कक्षाओं के साथ आधुनिक फर्नीचर और फाल्स सीलिंग की व्यवस्था भी की जा रही है।
128 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
विद्यालय परिसर में 128 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। केंद्रीय नियंत्रण कक्ष से मोबाइल के जरिये 24 घंटे और साल के 365 दिन इनकी निगरानी की जा सकेगी। छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालयों की व्यवस्था की जा रही है। विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए स्मार्ट कार्ड स्वाइप व्यवस्था भी प्रस्तावित है।
खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी आगे विद्यार्थी
विद्यालय में समय-समय पर शैक्षिक, सांस्कृतिक और खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। विद्यार्थी जनपद से लेकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करते हैं। कई विद्यार्थी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं। विद्यार्थियों को प्रतिदिन योगाभ्यास का प्रशिक्षण भी दिया जाता है।


नगर आयुक्त एवं विद्यालय के प्रबंधक गौरव कुमार (आईएएस) के निर्देशन में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। नए संसाधनों से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आधुनिक तकनीक से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
साहब लाल मिश्र, प्रधानाचार्य

अमीनाबाद इंटर कॉलेज और अंदर की स्मार्ट क्लास।

अमीनाबाद इंटर कॉलेज और अंदर की स्मार्ट क्लास।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed