{"_id":"68780e00d2775b8d940e4bd4","slug":"a-new-committee-will-be-formed-to-run-jpnic-the-old-one-will-be-dissolved-lucknow-news-c-13-knp1002-1296173-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जेपीएनआईसी के संचालन को बनेगी नई समिति, पुरानी होगी भंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जेपीएनआईसी के संचालन को बनेगी नई समिति, पुरानी होगी भंग
विज्ञापन
लखनऊ। जय प्रकाश नरायण इंटरनेशनल सेंटर (जेपीएनआईसी) के संचालन के लिए बनी पुरानी कमेटी को शासन ने करीब 15 दिन पहले भंग करने का आदेश दिया था, जिसके बाद अब इसके संचालन को कई कमेटी बनेगी। पुरानी कमेटी को भंग करने के लिए एक महीने के अंदर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक होगी। बैठक में सेंटर के लेआउट में बदलाव और केंद्र के संचालन के लिए जल्द टेंडर जारी पर भी चर्चा होगी।
एलडीए अधिकारियों का कहना है कि जेपीएनआईसी का म्यूजियम ब्लॉक एलडीए खुद चलाएगा और बाकी केंद्र का संचालन किसी निजी संस्था को देगा। अलग-अलग संचालन में कोई दिक्कत न हो उसके लिए लेआउट में बदलाव कर अलग गेट भी बनाया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि संचालन को लेकर बनने वाली नई कमेटी ही तय करेगी कि कौन-कौन सी सुविधाएं किराए पर दी जा सकती हैं और उनका शुल्क क्या होगा, और किन वर्गों को छूट दी जाए। एलडीए अधिकारियों का मानना है कि संचालन शुरू करने में एक से डेढ़ साल का समय लग जाएगा क्योंकि कई काम कराने होंगे क्योंकि बहुत से उपकरण, फर्नीचर सहित अन्य चीजें खराब हो गई हैं।
I
I
Iजेपीएनआईसी में म्यूजियम ब्लॉक को अलग किया जाएगा। उसके लिए अंबेडकर पार्क की पार्किंग से रास्ता दिया जाएगा। इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जिसे कमेटी के बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाएगा। I
विज्ञापन
Iप्रथमेश कुमार, वीसी एलडीएI