फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   a new born baby stolen from hospital of gonda

गोंडा के जिला अस्पताल से नवजात चोरी, मचा हड़कंप

Wed, 09 Jan 2019 12:13 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 09 Jan 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
a new born baby stolen from hospital of gonda
बच्चे के गम में बेहोश महिला - फोटो : amar ujala
गोंडा के जिला महिला अस्पताल से मंगलवार को सुबह एक बच्चा चोरी हो गया। बच्चा अपनी दादी की गोद में था। बुजुर्ग महिला ने बच्चे को एक महिला को यह कह कर दे दिया था कि वह थोड़ा आराम करने के साथ बाथरूम हो आए। 
विज्ञापन


इसी बीच पलक झपकते ही संदिग्ध महिला बच्चे को लेकर गायब हो गई। वापस आने पर बच्चा समेत महिला को गायब देख महिला ने चिल्लाना शुरू किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी खंगालने के बाद लोगों से बयान दर्ज किये लेकिन कुछ पता नही चल सका।
विज्ञापन


सीसीटीवी में दिखे संदिग्धों की तलाश में पुलिस लगी है।सदर तहसील के ग्राम बनघुसरा के लोनियन पुरवा निवासी भदईं अपनी गर्भवती पत्नी बड़का को एंबुलेंस से मंगलवार को जिला अस्पताल आया था। महिला को बच्चा (लड़का) एंबुलेंस में ही पैदा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटेज के आधार पर जांच कर रही पुलिस

a new born baby stolen from hospital of gonda
नवजात के पिता से जानकारी लेती महिला थानाध्यक्ष - फोटो : amar ujala
एंबुलेंस कर्मी ने महिला को अस्पताल के रूम में पहुंचा दिया। जिसे स्टाफ ने भर्ती किया। उसके साथ एक बुजुर्ग महिला भी थी। महिला बच्चे को लिये बैठी थी इस बीच उसे बाथरूम के लिए जाना था उसके पास में बैठी एक महिला ने कहा कि लाओ हम बच्चे को लिये रहे इसी बीच महिला बच्चे को लेकर गायब हो गई।  

सीएमएस महिला अस्पताल डॉ. अनन्त प्रकाश मिश्र ने कहा कि अस्पताल में एक बच्चा चोरी होने की सूचना पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। कुछ फुटेज के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed