फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A network of blood banks will be set up in Uttar Pradesh.

UP News: यूपी में तैयार होगा ब्लड बैंकों का नेटवर्क, जरूरतमंदों को आसानी से मिल सकेगा रक्त

Mon, 05 Jan 2026 09:11 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 05 Jan 2026 09:11 PM IST
सार

यूपी में हर जरूरतमंद को समय पर रक्त मिल सके इसके लिए ब्लड बैंक तैयार किया जा रहा है। प्रदेश में हर साल करीब 25 लाख यूनिट ब्लड की जरूरत पड़ती है।

विज्ञापन
A network of blood banks will be set up in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Freepik.com

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सभी मंडलों में ब्लड बैंकों का नेटवर्क तैयार किया जाएगा। नेटवर्क होने से थैलेसीमिया के मरीजों और अन्य जरूरतमंदों को आसानी से हर ग्रुप का रक्त उपलब्ध होगा। किसी भी ब्लड बैंक में रक्त के एक्सपायर होने की नौबत नहीं आएगी।
विज्ञापन


प्रदेश में करीब 400 ब्लड बैंक हैं। इनमें 105 सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में हैं। हर साल करीब 25 लाख यूनिट ब्लड की जरूरत पड़ती है। इसमें करीब 30 फीसदी स्वैच्छिक रक्तदान से मिलता है और बाकी मरीजों के परिजन डोनेट करते हैं। ऐसे ही करीब 36 थैलेसीमिया व हीमोफीलिया उपचार केंद्र हैं। इस बीमारी के पीड़ितों को करीब 21 दिन में औसतन एक यूनिट रक्त चढ़ाना पड़ता है। कई बार कुछ ब्लड बैंकों में अलग-अलग ग्रुप के रक्त बच जाते हैं जिसे फेंकना पड़ता है। वहीं, कई ब्लड बैंकों में निगेटिव समूह के रक्त की कमी बनी रहती है। इन समस्याओं को देखते हुए ब्लड बैंकों का नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। इससे हर समूह का रक्त जरूरतमंदों को आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रचंड सर्दी के बीच स्कूल खुलने को लेकर आया शासन का नया आदेश, आठवीं तक के स्कूल पूरी तरह से बंद; कुछ का समय बदला
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ सहित पांच शहरों में लगेंगे रोजगार मेले, कंपनियों में मिल सकती है नौकरी... युवाओं के लिए बड़ा मौका


लखनऊ मंडल से शुरुआत: पहले चरण की शुरुआत लखनऊ मंडल से हो रही है। मंडल से जुड़े हरदोई, लखीमपुर खीरी, रायबरेली, सीतापुर और उन्नाव जिलों के ब्लड बैंकों को जोड़ा जा रहा है। इसके लिए राम सागर मिश्र संयुक्त चिकित्सालय साढ़ामऊ के सीएमएस डॉ. वीके शर्मा को नोडल ऑफिसर बनाया गया है। वह डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के ब्लड बैंक के प्रभारी भी रह चुके हैं।

अपर निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता ने बताया कि नए प्रयोग के जरिये हर मरीज को उनके ही जिले में आसानी से रक्त उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए नोडल अधिकारी ब्लड बैंकों की कार्यप्रणाली में सुधार कराएंगे। रक्तदान के लिए विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जाएगा। यह प्रयोग सफल रहा तो पूरे प्रदेश में इसे लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed