फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Employment fairs to be held in five cities, including Lucknow, offering jobs in companies

यूपी: लखनऊ सहित पांच शहरों में लगेंगे रोजगार मेले, कंपनियों में मिल सकती है नौकरी... युवाओं के लिए बड़ा मौका

Mon, 05 Jan 2026 11:00 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 05 Jan 2026 11:00 PM IST
सार

यूपी के अलग-अलग शहरों में पांच रोजगार मेले लगाए जाएंगे। जहां पर युवाओं को कई बड़ी कंपनियों में काम करने का ऑफर मिल सकता है। हर रोजगार मेले में लगभग 100-100 कंपनियां भाग लेंगी और 20-20 हजार युवाओं को रोजगार देंगी। 

विज्ञापन
UP: Employment fairs to be held in five cities, including Lucknow, offering jobs in companies
- फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की ओर से प्रदेश में युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिलाने के साथ ही उनके सेवायोजित कराने के लिए भी विभिन्न स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मिशन की ओर से 2026 की शुरुआत में प्रदेश में पांच मंडल स्तरीय वृहद रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इनमें निजी क्षेत्र की कंपनियों में लगभग एक लाख युवाओं को सेवायोजित करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन


यह रोजगार मेले मंडल मुख्यालय वाले जिलों लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, झांसी, मुजफ्फरनगर में आयोजित किए जाएंगे। इसमें संबंधित मंडल के सभी जिलों के युवा शामिल हो सकेंगे। हर रोजगार मेले में लगभग 100-100 कंपनियां भाग लेंगी और 20-20 हजार युवाओं को रोजगार देंगी। इस तरह पांचों रोजगार मेलों से एक लाख रोजगार सृजित करने का लक्ष्य है। इन मेलों के लिए तिथि जल्द ही फाइनल करके जारी की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - योगी सरकार का बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती में आयु सीमा पर दी राहत; जानें पूरा अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े - दिल्ली पहुंचे सीएम योगी, पीएम मोदी से मुलाकात की...भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन से भी मिले


व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि सरकार का उद्देश्य युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना है। ताकि पलायन को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कौशल प्रशिक्षण को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप तैयार कर रही है, ताकि प्रशिक्षण के बाद युवाओं को सीधे रोजगार से जोड़ा जा सके।

सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को भी रोजगार से जोड़ने के लिए ठोस रणनीति अपनाई है। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अंतर्गत आयोजित 1,624 रोजगार मेलों के माध्यम से अब तक 2.26 लाख से अधिक ग्रामीण युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। कोविड के दौरान जब ऑफलाइन गतिविधियां स्थगित थीं, तब भी सरकार का रोजगार सृजन का अभियान नहीं रोका। ऑनलाइन रोजगार मेलों के माध्यम से उस अवधि में 10 हजार से अधिक युवाओं को नौकरियां दिलाई गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed