फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A museum to be built with mosque in Ayodhya Padma Shri Pushpesh Pant will be in charge

अयोध्या में मस्जिद के साथ बनेगा म्यूजियम, पद्मश्री पुष्पेश पंत होंगे सर्वेसर्वा

Fri, 04 Sep 2020 09:47 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 04 Sep 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
A museum to be built with mosque in Ayodhya Padma Shri Pushpesh Pant will be in charge
पद्मश्री पुष्पेश पंत - फोटो : amar ujala

अयोध्या में पांच एकड़ जमीन पर मस्जिद, अस्पताल, कम्यूनिटी किचन के साथ म्यूजियम भी बनाया जाएगा। ये म्यूजियम इंडो इस्लामिक रिसर्च सेंटर का ही भाग होगा। म्यूजियम बक सर्वेसर्वा इतिहासकार पद्मश्री पुष्पेश पंत को बनाया गया है। 

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अयोध्या के धन्नीपुर में मिली पांच एकड़ जमीन पर मस्जिद, अस्पताल, इंडो इस्लामिक रिसर्च सेंटर और कम्युनिटी किचन के निर्माण के लिए सुन्नी वक्फ बोर्ड द्वारा गठित ट्रस्ट इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ने पांच एकड़ जमीन पर म्यूजियम बनाने का भी फैसला लिया है। ये म्यूजियम इंडो इस्लामिक रिसर्च सेंटर का ही एक भाग होगा। 
विज्ञापन


ट्रस्ट के सचिव अतहर हुसैन ने बताया कि  पांच एकड़ जमीन पर मस्जिद, अस्पताल,कम्यूनिटी किचन, इंडो इस्लामिक रिसर्च सेंटर के साथ म्यूजियम भी बनाया जाएगा जो इंडो इस्लामिक संस्कृति से लोगों को रूबरू कराने का काम करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि म्यूजियम का सर्वेसर्वा इतिहासकार पद्मश्री पुष्पेश पंत को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि पुष्पेश पंत जवाहरलाल विश्विद्यालय दिल्ली से सेवानिवृत्त प्रोफेसर होने के साथ ही बड़े इतिहासकार हैं। इसके अलावा विदेश मामलों के विशेषज्ञ भी हैं। उन्होंने बताया कि उनकी किताब इंडिया कुक बुक को साल 2011 में न्यूयार्क टाइम्स ने बेस्ट बुक कटेगरी में शामिल किया था। उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है। 


बताते चले कि ट्रस्ट ने अभी पांच एकड़ जमीन पर बनने वाली मस्जिद, अस्पताल, रिसर्च सेंटर और कम्युनिटी किचन के निर्माण के लिए आर्किटेक्ट तय किया था। नक्शा तैयार करने की जिम्मेदारी जामिया मिल्लिया इस्लामिया के आर्किटेक्चर विभाग के अध्यक्ष प्रो. डॉ. एसएम अख्तर को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed